फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rajasthan Roadways bus driver died in the accident

Karnal News: हादसे में राजस्थान रोडवेज के बस चालक की मौत

Sun, 16 Mar 2025 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 16 Mar 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan Roadways bus driver died in the accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जीटी रोड पर झिलमिल ढाबे के समीप अल सुबह करीब पांच बजे राजस्थान रोडवेज की बस कंबाइन से टकरा गई। इस दौरान बारिश भी हो रही थी। टक्कर लगते ही कंबाइन सड़क पर पलट गई और सवारियों भरी बस सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। बस में सवार कुछ यात्री चोटिल हो गए। वहीं बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
इस दौरान करीब दो घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंबाइन को क्रेन की मदद से सड़क के किनारे कराकर जाम खुलवाया। बस चालक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया और परिजनों को सूचना दी गई। यात्रियों को अन्य बस में बैठाकर रवाना किया गया। पुलिस का कहना है कि बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण भी हादसा हो सकता है। बताया गया कि राजस्थान रोडवेज की बस लुधियाना से जयपुर जा रही थी। सुबह जब बस झिलमिल ढाबे के समीप पहुंची तो कंबाइन से बस की जोरदार टक्कर हुई। हादसे की आवाज सुनकर कर्मचारी ढाबे से बाहर देखने लगे तो कंबाइन सड़क पर पलटी हुई थी और बस पेड़ से टकरा गई थी।
विज्ञापन

बस में सवार यात्रियों की चीखे सुनकर ढाबे के कर्मचारी बस की तरफ दौड़े और पुलिस को इस हादसे की सूचना दी। इस दौरान उन्होंने बस के पीछे इमरजेंसी गेट को खोलकर यात्रियों को बस से बाहर निकाला। इस दौरान कई यात्रियों को चोंटे लगीथी। जब वह बस चालक को निकालने लगे तो वह फंसा हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने ही उसके शव को बस से बाहर निकाला। मृतक चालक राजस्थान के गंगानगर का रहने वाला बूटा सिंह था। सदर थाने के जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि मृतक बस चालक के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके आने पर ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed