{"_id":"69767cd4b16d1f09970e48cb","slug":"rajasthan-polices-wanted-man-was-hiding-in-kalpana-chawla-medical-college-karnal-news-c-338-1-kn11013-127663-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में छिपा था राजस्थान पुलिस का वांछित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में छिपा था राजस्थान पुलिस का वांछित
Mon, 26 Jan 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
युवक को हिरासत में लेकर जाती राजस्थान की पुलिस स्वयं
करनाल।
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज परिसर में रविवार सुबह राजस्थान राज्य के बूंदी जिला पुलिस टीम ने लड़कों के छात्रावास में दबिश देकर राजस्थान के एक युवक को हिरासत में लिया। युवक राजस्थान की नाबालिग लड़की को भगाने से जुड़े मामले में शामिल रहा है। रविवार सुबह दबिश देकर युवक को हिरासत में लिया गया।
राजस्थान पुलिस के बूंदी जिला के पुलिस थाना के जांच अधिकारी महाबीर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक बूंदी की एक नाबालिग लड़की को घर से भगाने के मामले में शामिल था। पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। हालांकि लड़की को किसी अन्य व्यक्ति ने भगाया था, लेकिन हिरासत में लिए गए युवक के पास लड़की और लड़के संबंधी पूरी जानकारी है। लड़की को लेकर जाने वाला आरोपी भी पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए युवक का रिश्तेदार है।
अब राजस्थान की बूंदी थाना पुलिस करनाल से हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ करेगी और लड़का-लड़की की तलाश करेगी। पुलिस पूछताछ के लिए ही उसकी तलाश कर रही थी। लेकिन डर के कारण युवक राजस्थान से भागकर करनाल आ गया और अपने दोस्त के पास छात्रावास में रहने लगा था। पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने कार्रवाई की। वहीं, किसी को मामले की कोई भनक न लगे, इसके लिए पुलिस प्राइवेट गाड़ी के माध्यम व सिविल ड्रेस में पहुंची थी।