फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Raiza Dhillon won silver medal in Junior World Cup

Karnal News: राइजा ढिल्लों ने जूनियर वर्ल्ड कप में जीता रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Raiza Dhillon won silver medal in Junior World Cup
- पेरिस ओलंपिक में सबसे कम आयु में किया प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण नगरी की बेटी राइजा ढिल्लो ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्कीट शूटिंग स्पर्धा में रजत पदक जीता है। रविवार को उनके गांव शामगढ़ में पहुंचने पर राइजा का स्वागत किया गया। उन्होंने यह पदक जर्मनी में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में हासिल किया।
इससे पहले राइजा ने उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित 38वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था। जिसमें वह स्वर्ण पदक जीत चुकी है। राइजा ढिल्लों शॉटगन स्कीट की खिलाड़ी हैं। 2024 में आयोजित हुए एशियन चैंपियनशिप में भी वह स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुकी हैं।
विज्ञापन

राइजा ढिल्लों पेरिस ओलंपिक में सबसे कम आयु की निशानेबाज के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली करनाल की पहली खिलाड़ी रह चुकी हैं। राइजा शॉटगन में स्कीट निशानेबाजी में करनाल की एकमात्र खिलाड़ी हैं। उसके पिता करनाल के नीलोखेड़ी खंड के शामगढ़ गांव के सरपंच हैं। निशानेबाजी की महिला जूनियर स्कीट स्पर्धा में ओलंपिक कोटा पाने वाली राइजा भारत की एकमात्र शूटर रहीं। देश में राइजा पहली खिलाड़ी थी, जो मात्र 20 वर्ष की आयु में ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। राइजा ने बताया कि अब वह जुलाई में इटली में आयोजित होने वाला वरिष्ठ वर्ल्डकप में भाग लेने के लिए तैयारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राइजा की उपलब्धियां
- 2022-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
- 2023-आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक।
- 2023-आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप के एकल मुकाबले में रजत पदक।
- 2024-पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग किया।
- 2024-आईएसएसएफ सीनियर वर्ल्ड कप के एकल मुकाबले में 11वां स्थान।
- 2025- जर्मनी आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed