फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rain alerts have disturbed farmers' sleep, increasing arrivals in markets

Karnal News: बारिश के अलर्ट से उड़ी किसानों की नींद, मंडियों में आवक बढ़ी

Mon, 06 Oct 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 06 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rain alerts have disturbed farmers' sleep, increasing arrivals in markets
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। धान की खरीद का सीजन पीक पर है, बारिश के अलर्ट ने किसानों की नींद उड़ा दी है। ऐसे में मंडियों में धान की आवक बढ़ रही है। रविवार को अवकाश के दिन भी एक लाख 90 हजार 300 क्विंटल की खरीद की गई। इससे कुल धान की खरीद 16 लाख 14 हजार 950 क्विंटल तक पहुंच गई है, जबकि अभी तक छह लाख 76 हजार 660 क्विंटल धान का उठान हुआ है।
मंडियों में अभी भी नौ लाख 38 हजार 290 क्विंटल धान पड़ा है। बारिश होती है तो ये धान भीग सकता है। करनाल अनाज मंडी में रविवार को लगातार आवक के साथ खरीद भी जारी रही। उठान में भी तेजी देखी गई। यही स्थिति घरौंडा में भी रही, वहां भी खरीद बंद करके उठान किया गया है। अन्य मंडियों में भी खरीद जारी रही लेकिन किसानों का कहना है कि किसानों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए राइस मिलर्स 2000 से 2100 रुपये में धान खरीद रहे हैं।
विज्ञापन




नहीं लगे डिजिटल कांटे, भाकियू ने जताई नाराजगी
निसिंग। शहर की अनाज मंडी में किसानों के धान की बेकद्री हो रही हैै। व्यापारी किसानों की पीआर धान को मनमाने दामों में खरीद रहे है। राइस मिलरों की ओर से किसानों की पीआर किस्म की धान को अधिक नमी की मात्रा बताकर एमएसपी से कम करीब 2100 रुपए के रेट पर में खरीदी जा रहा है। रविवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान के नेतृत्व में संगठन के चेयरमैन यशपाल राणा, जिलाध्यक्ष सेवा सिंह महमल, महताब कादियान, राजेंद्र राणा, श्याम सिंह मान, रणबीर सिंह आदि ने अनाज मंडी का दौरा किया और किसानों से बातचीत की। किसान नेताओं का आरोप है कि अनाज मंडी में डिजिटल कांटों से तौल न करके आढ़ती पुराने कांटों से गड़बड़ी कर रहे हैं। कोई भी किसान अपनी धान को एमएसपी से कम न बेचे। यदि धान की फसल में नमी है तो एक-दो दिन सुखाकर बेचे। किसानों की तरफ से लिखित में ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी। -गौरव आर्य, मार्केट कमेटी सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed