फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Raid on clinic, operator did not have degree

Karnal News: क्लीनिक पर छापा, संचालक के पास नहीं मिली डिग्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Raid on clinic, operator did not have degree
निसिंग। गांव डाचर के वार्ड-2 स्थित चोरकारसा रोड पर मंगलवार को क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। बिना नाम वाले अपंजीकृत क्लीनिक पर पहुंचे डॉ. रामदास चिकित्सा कार्य के लाइसेंस से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। क्लीनिक से चिकित्सा उपकरणों को जब्त कर लिया गया है। रामदास को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन

औषधि नियंत्रण अधिकारी विकास राठी ने बताया कि आरोपी रामदास से पंजीकृत चिकित्सक के रूप में प्रैक्टिस करने से संबंधित किसी वैध डिग्री या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। दवाओं के भंडारण के लिए लाइसेंस भी नहीं था। एलोपैथिक दवाओं की बिक्री व खरीद का रिकॉर्ड भी नहीं दिखा सका। क्लीनिक से कुल 75 चिकित्सा उपकरण व प्रयुक्त, अप्रयुक्त एलोपैथिक दवाएं जब्त की गईं। आरोपी रामदास, सीलबंद कार्डबोर्ड बॉक्स व तैयार दस्तावेजों को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी रामदास के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। टीम में औषधि नियंत्रण अधिकारी डॉ. विकास राठी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed