फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Raid on black marketing of DAP, case registered

डीएपी की कालाबाजारी को लेकर छापा, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Raid on black marketing of DAP, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जुंडला के समीप पिचौली रोड पर एक राइस मिल में डीएपी खाद वितरण करने की सूचना पर शुक्रवार को कृषि विभाग की टीम ने छापा मारा। जहां पर करीब 250 डीएपी खाद के कट्टों का वितरण किया जा रहा था। कृषि विभाग के अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें उप कृषि निदेशक आदित्य प्रताप डबास से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में डीएपी खाद के कट्टे लदे हैं और पिचौलिया रोड जुंडला स्थित रानी राइस मिल में वह ट्रक खड़ा है और वहीं से डीएपी खाद के कट्टे बांटे जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर ट्रक खड़ा मिला। ट्रक चालक ने दस्तोवेज दिखाए। जिसमें 250 कट्टे डीएपी खाद के थे। खाद पैरादीप फास्फेट लिमिटेड का था जो आरएसजी एग्रो करनाल द्वारा रेलवे स्टेशन करनाल से कादियान फर्टिलाइजर कतलहेड़ी के पास भेजे गए थे।
विज्ञापन

ट्रक चालक रमेश ने बताया कि खाद फर्म के मालिक बलबीर निवासी कतलहेड़ी के कहने पर उसके भांजे नरेंद्र निवासी बांबरेहडी ने रानी राइस मिल पिचौलिया जुंडला पर बिल्टी बिल पर हस्ताक्षर किए। वहीं पर अज्ञात किसानों को बुलाकार डीएपी खाद बांट दिया। यह डीएपी खाद निर्धारित रेट 1200 से अधिक में बेचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed