फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Rahul Gandhi's ego got to Congress: Krishan Pal

राहुल गांधी का अहंकार कांग्रेस को ले डूबा: कृष्णपाल

Tue, 17 Jun 2014 12:28 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Tue, 17 Jun 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's ego got to Congress: Krishan Pal
केंद्रीय राज्य भू-तल एवं परिवहन मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि राहुल गांधी का अहंकार कांग्रेस को ले डूबा है। देश की आजादी के बाद पहली बार ऐसा मौका आया है जब कांग्रेस की ऐसी दुर्गति हुई हो।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने अहंकार और भ्रष्टाचार के बल पर देश को खोखला कर दिया। सोमवार को गुर्जर सेक्टर-14 के कृष्णा मंदिर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोगों ने सत्ता के नशे में किसी को नहीं बख्शा। हर किसी को कुचला। देश के सवा सौ करोड़ लोगों ने मोदी और भाजपा पर विश्वास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनावी घोषणा पत्र में जो वादे किए, वह पांच साल में पूरे किए जाएंगे। वह टुकड़ों में वादों को पूरा करने वाले नहीं है। वर्ष 2019 का चुनाव इन्हीं वादों को पूरा करने के बल पर लड़ा जाएगा।

भाजपा के कार्यकर्ताओं को आचरण और व्यवहार सही रखना है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक सुखीजा ने करनाल शाखा और लोगों की ओर से गुर्जर का स्वागत किया।

कांग्रेस के हाथों बर्बाद हुए देश को करना होगा आबाद : गुर्जर

केंद्रीय राज्य भू-तल एवं परिवहन मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में भाजपा-हजकां गठबंधन हालात पर निर्भर करेगा। यह निश्चित है हरियाणा से कांग्रेस को जाना है और भाजपा को सत्ता में आना है।

इसके साथ ही उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा हाईवे का अधूरा काम पूरा कराने के लिए आदेश पहले दे दिए हैं। सोमवार को कृष्णपाल गुर्जर करनाल में भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रप्रकाश कथूरिया और प्रवक्ता जगमोहन आनंद के आवास पर पहुंचे थे।

सर्वप्रथम कृष्णपाल गुर्जर ने केदारनाथ त्रासदी को एक साल पूरा होेने पर पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पत्रकारों से बातचीत में गुर्जर ने कहा कि हरियाणा में भाजपा-हजकां गठबंधन के मामले में राज्य अध्यक्ष और संसदीय बोर्ड का फैसला मान्य होगा।

केंद्र में मंत्री बनने के बाद से उनका रोल थोड़ा बदल गया है। कुंडली-मानेसर एक्सप्रेस हाईवे की फाइल भी मंगा कर एग्जामिन कराई जा रही है।

नेशनल हाईवे नंबर एक और कुंडली मानेसर एक्सप्रेस हाइवे पर देरी के मामलों की जांच कराई जाएगी। केंद्र में उनकी सरकार बनी है, लेकिन अभी आधी जीत है।

हरियाणा का चुनाव चुनाव भी हमें जीतना है। इस अवसर पर जगमोहन आनंद ने शहर के लोगों की ओर से हाईवे के अधूरे काम को पूरा करने के संदर्भ में एक ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी, पूर्व उद्योग मंत्री शशीपाल मेहता, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, भाजपा नेता सरदार बख्शीश सिंह, अमरनाथ सौदा समेत काफी लोगों ने कृष्णपाल गुर्जर का स्वागत किया।

स्लिप एंट्री सुनिश्चित करने की मांग
भाजपा प्रदेश मंत्री चंद्रप्रकाश कथूरिया ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री से बातचीत की और निर्माण में तेजी लाने व स्लिप एंट्री सुनिश्चित करने की मांग की।


जिस पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने सहमति जताते हुए जल्द से जल्द काम पूरा होने का आश्वासन दिया। कथूरिया ने कहा कि नेशनल हाईवे का मुद्दा उन्होंने उठाया था।

इसके लिए उन्होंने न सिर्फ अनशन किया बल्कि निरंतर इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किए। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने सभी कार्यकर्त्ताओं से मुलाकात की।

यहां पर इंडस्ट्रीयल एरिया के प्रधान आरएन शर्मा, चैंबर्स आफ कामर्स के प्रधान भूषण गोयल, एग्रीकल्चर एंपलीमेंट्स के प्रधान अनिल अरोड़ा, प्रिटिंग कलस्टर के प्रधान चंद्रगुप्त ढींगड़ा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष गुरविन्द्र सिंह, सर्राफा बाजार के अध्यक्ष नरेंद्र भांबा ने भी शहर के कई मुद्दों को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री से मिलने को समय मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed