फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   rahgiri, karnal rahgiri, blood donation, dance, karnal

राहगीरी ने दिया रक्तदान करने का संदेश

Sun, 02 Oct 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sun, 02 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
rahgiri, karnal rahgiri, blood donation, dance, karnal
राहगीरी के दौरान मौजूद बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

राहगीरी कार्यक्रम में मस्ती के साथ-साथ इस बार रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में शहर के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। एसपी पंकज नैन ने सभी रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और रक्तदान करके किसी का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शास्त्रों में भी यह बात कही गई है कि दूसरों का जीवन बचाने वाला भगवान के समान है, इसलिए हमें समय समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए ताकि हमारे रक्त की वजह से किसी को नया जीवन मिल सके। उन्होंने कहा कि हम अगर दूसरों की भलाई सोचेंगे तो तभी हम जिम्मेदार नागरिक बन सकते है। राहगीरी में बनाई गई रंगोली ने भी लोगों को रक्तदान करने का संदेश दिया। रक्तदान कैंप में 70 से भी अधिक लोगों ने रक्तदान किया।

विज्ञापन


बच्चों ने खूब की मस्ती
राहगीरी कार्यक्रम में हर बार की तरह इस बार भी बच्चों ने खूब मस्ती की। स्टेज पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने डांस कर लोगों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसी के दूसरे मंच पर बच्चों के साथ-साथ लड़कियों ने भी हरियाणवी और पंजाबी गानों पर जमकर धमाल किया। एसपी पंकज नैन ने नन्हे बच्चों के साथ स्टेज पर जाकर प्यार बांटा। नन्हे बच्चों के डांस ने सभी राहगीरों का मन मोह लिया। एसपी ने साइकिल पर पूरी राहगीरी का भ्रमण किया और अलग-अलग जगह चल रही विभिन्न प्रतियोगिताओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed