फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Raghavi won gold medal in weight lifting competition

Karnal News: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में राघवी ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Raghavi won gold medal in weight lifting competition
- राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुई क्वालीफाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा राज्य स्कूली भारोत्तोलन प्रतियोगिता में करनाल के मधुबन की राघवी सचदेवा ने स्वर्ण पदक जीता है। यह खिताब जीतकर राघवी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जो दिसंबर माह में मणिपुर में होनी है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता नौ से 11 अक्तूबर तक यमुनानगर के तेजली स्टेडियम में आयोजित हुई। राघवी ने यह मुकाम 81 प्लस भार वर्ग की केटेगरी में पाया है। उनके मुख्य कोच राकेश कुमार ने बताया कि राघवी ने इस प्रतियोगिता में 57 की स्नैच और 76 की क्लीन एंड जर्क की है। करनाल के एसडी आदर्श पब्लिक स्कूल की ओर से खेलते हुए राघवी ने स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

राघवी इससे पहले भी राज्य व जिला स्तर की कई प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन कर चुकी है। कोच ने बताया कि राघवी अपने भार वर्ग से दोगुना भार उठाने में भी सक्षम है। प्रतिभा के दम पर वह बड़े-बड़े दिग्गजों को भी धूल चटा चुकी है। अब राघवी का मुख्य लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। इसके लिए वह दिन-रात मेहनत करके हर प्रतियोगिता में नित नए आयामों को हासिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed