{"_id":"582a0ab54f1c1be0438fe5b5","slug":"rade-market-sensation-currency-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे की अफवाहों से बाजार में रहा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापे की अफवाहों से बाजार में रहा हड़कंप
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
असंध कस्बे के बाजारों में दिनभर इनकम टैक्स व सेल्स टैक्स की छापेमारी की अफवाहें उड़ती रही। इससे बाजारों में अफरातफरी का माहौल रहा। सोमवार सुबह ही बाजारों में रेड की अफवाहें उड़नी शुरू हो गई थी और उन अफवाहों का असर यह हुआ कि चंद मिनटों में ही बाजारों के काफी प्रतिष्ठानों के शटर धड़ाधड़ नीचे गिरने लगे। शहर में सबसे ज्यादा ज्वैलर्स की दुकानें बंद रही। ज्वेलर्स को जब रेड की सूचना मिली तो उन्होंने दुकानें बंद कर भागने में जरा भी समय नहीं लगाया।
विज्ञापन
हुआ यूं कि नगर में पुलिस की एक जिप्सी करनाल रोड पर गश्त कर रही थी। इसके बाद शहर में अफवाह फैल गई कि इनकम टैक्स व सेल्स टैक्स की रेड पड़ी है। इसके बाद, दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। शहर के व्यापारी व दुकानदार दुकानों के बाहर आ गए कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर नो दो ग्यारह हो गए। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि शहर ऐसा कुछ नहीं हुआ है। शहर में पुलिस हर रोज गश्त करती है। गुरु पर्व की वजह से गश्त बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन