फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   quarrel

आनंदपुर कुटिया मामला: पिलर विवाद को सुलझाने की कोशिशें तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
quarrel
सेक्टर-13 स्थित आनंदपुर कुटिया के पिलर को लेकर हुए झगड़े में क्रास केस होने के बाद पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए दोनों पक्षों में समझौता हो चुका है, हालांकि, अभी तक पिलर बनने दिया जाएगा या नहीं इसको लेकर विवाद जारी है। उधर, शहर के मौजिज लोग इस मामले में दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। पिलर विवाद को भी समाप्त करने की तैयारी में हैं। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को इस मामले में लिखित में समझौता किया जाएगा और यह समझौता पत्र पुलिस को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

7 अगस्त को सेक्टर-13 स्थित आनंदपुर कुटिया की ओर से सत्संग भवन बनाने के लिए एक गड्डा खोदा गया और यहां पर पिलर खड़ा करने की कोशिश की। लेकिन पड़ोसी मकान मालिक संजीव गुप्ता समेत परिवार के सदस्यों ने इस पर ऐतराज जताया था। आश्रम की तरफ से हरियाणा व्यापार मंडल करनाल के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा समेत अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और संजीव गुप्ता समेत अन्य के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई की नौबत आ गई। इस दौरान तनेजा के साथ भी हाथापाई की गई। इस पर तनेजा ने संजीव, भानू समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कराया। बाद में संजीव गुप्ता पक्ष की तरफ से प्राची गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी और कृष्ण लाल तनेजा समेत अन्य सदस्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया था। इसके दोनों पक्षों मेें केस वापस लेने को लेकर सहमति बनी और बैठक करके समझौता हो गया। बावजूद इसके आज तक भी वही विवाद ज्यों का त्यों है, जिसके कारण दोनों पक्षों में मारपीट की नौबत आई।
विज्ञापन

पिलर बनेगा या नहीं
अब सवाल यह है कि आश्रम की तरफ से पिलर बनाया जाएगा या नहीं। गुप्ता परिवार इसका समर्थन करेगा या फिर विरोध जारी रखेगा। विवाद को निपटाने के लिए शहर के कई मौजिज इस मामले में दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। इनमें कैलाश गोयल, हरीश मक्कड़, योगश भुगड़ा, रमेश मिड्डा समेत अन्य लोग शामिल हैं। दोनों पक्षों के बीच समझौता भी इन्हीं लोगों ने कराया है। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को दोनों पक्षों की ओर से पुलिस केस वापस कराने को लेकर एफिडेविट दिए जाएंगे और एक समझौता पत्र पुलिस को सौंपा जाएगा, ताकि आगामी कार्रवाई न हो। इस बूारे में व्यापार मंडल के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो चुका है। लिखित समझौते और एफिडेविट के लिए भी बात हो चुकी है, जल्द ही ये पुलिस को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed