फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   quarrel

आनंदपुर कुटिया विवाद मामले में पिटाई के बाद अब व्यापार मंडल प्रधान समेत 10 पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
quarrel
सेक्टर-13 की आनंदपुर कुटिया में दीवार के साथ पिलर बनाने को लेकर उपजे विवाद में एक और नया मोड़ आ गया है। पहले जहां हरियाणा व्यापार मंडल करनाल के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा के साथ हाथापाई का मामला सामने आया था और तनेजा की शिकायत पर पुलिस दूसरे पक्ष के गगनदीप, संजीव व भानू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। वहीं, शुक्रवार शाम को दूसरे पक्ष की प्राची की शिकायत के आधार पर व्यापार मंडल के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा समेत दस अन्य लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने मारपीट, धमकी देने और कब्जा करने की कोशिश करने का केस दर्ज किया है। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद अब मामला और गरमा गया है। उधर, तनेजा का कहना है कि मुझे केस दर्ज होने की जानकारी नहीं है, मैं इस बारे में एसपी से मुलाकात करूंगा।
विज्ञापन

बता दें कि 7 अगस्त बुधवार को कुटिया पक्ष और पड़ोसी पक्ष के साथ विवाद हो गया। कुटिया पक्ष की तरफ से पक्ष रखने वाले हरियाणा व्यापार मंडल करनाल के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा भी मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के साथ उनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई की नौबत आ गई। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में तनेजा ने आरोप लगाया था कि उनके साथ हाथापाई और मारपीट की गई और धमकी भी दी गई। इसी के आधार पर पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया था। शुक्रवार शाम को दूसरे पक्ष की ओर से महिला ने शिकायत दी। इसी आधार पर सिविल लाइन थाना ने कृष्ण लाल तनेजा समेत 10 अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और कब्जा करने की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया। दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज होने के बाद अब मामला और गरमा सकता है।
विज्ञापन

पिलर को लेकर है विवाद
बता दें कि सेक्टर-13 में स्थित आनंदपुर कुटिया की ओर से सत्संग भवन बनाने की तैयारी की गई है। आरोप है कि एक दीवार को गिरा दिया गया। इसी के साथ लगते मकान मकान मालिक गगनदीप व अन्य ने इसका विरोध किया तो मामला भड़क गया। वहीं, कुटिया की बाईजी ने बताया कि जब पिलर के लिए खुदाई कर रहे थे तो पड़ोसियों नेे गाली-गलौच कर धक्का-मुक्की की और हाथापाई की गई। फिलहाल पिलर नहीं बनाया गया है और निर्माण अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुझे जानकारी नहीं, एसपी से मिलूंगा : तनेजा
इस बारे में हरियाणा व्यापार मंडल करनाल के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा का कहना है कि मुझे केस दर्ज होने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो वे इसको लेकर एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया से मिलेंगे और न्याय की गुहार लगाएंगे। हमारे साथ हाथापाई की गई और बदतमीजी की गई, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed