फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Quarrel between two sides, shot at a young man, seriously injured

दो पक्षों में झगड़ा, एक युवक पर चलाई गोली, गंभीर रूप से घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:10 AM IST
विज्ञापन
Quarrel between two sides, shot at a young man, seriously injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंद्री (करनाल)। गांव कलरी जागीर में आवर्धन नहर पुल के समीप दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। जिसमें गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे करनाल रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस की कई टीमें मामले की जांच कर रही हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस के अनुसार नितिन निवासी मुखाली का कुछ दिन पहले दीपक और उसके दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। रविवार को दोनों पक्ष के दर्जनों युवक गांव कलरी जागीर में आवर्धन नहर पुल पर एकत्रित हुए इस दौरान दोनों पक्षों में दोबारा झगड़ा हो गया। इस बीच दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। जिसमें एक युवक ने दीपक पक्ष के लविश पर गोली दाग दी। लविश की टांग में गोली लगी। घायलावस्था में उसे इंद्री के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे करनाल रेफर कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

आसपास के क्षेत्र में दहशत
गोली चलने की वारदात के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गोली चलने की जानकारी ग्रामीण क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों में डर है कि कहीं दोनों पक्षों में झगड़ा बढ़ न जाए। लोगों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मामले में दोषी लोगाें को जल्द गिरफ्तार किया जाए ताकि यह मामला शांत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
इस मामले में थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि कलरी जागीर के पास दो पक्षों का झगड़ा हो गया था। जिसमें एक पक्ष के युवक लविश को गोली लगी है। घायल के बयान दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed