{"_id":"a495a869b9c8754fb91b39beea4d208b","slug":"put-the-jam-in-the-shopping-confusion","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम ने खरीदारी में डाला खलल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम ने खरीदारी में डाला खलल
कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 02 Nov 2013 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली की खरीदारी के लिए शनिवार को सुबह से ही बाजारों पर रौनक रही। इससे
विज्ञापन
शहर के प्रमुख चौराहों पर खासी भीड़ रही। शहर में कई जगह तो सड़कों पर जाम
ने खलल डाला।
इससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्यादातर भीड़ गिफ्ट शॉप, बर्तन, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप के अलावा कपड़े और मिठाइयों की दुकानों पर दिखी। खरीदारी के दौरान सबसे ज्यादा दिक्कत कई बार चेतावनी के बावजूद सड़कों पर हुए अतिक्रमण की वजह से हुई। दुकानों के बाहर सामना पड़ा होने से न केवल यातायात व्यवस्था में बल्कि लोगों की सुरक्षा भी खतरे में नजर आई, क्योंकि दुकानों के बाहर रखे सामान की जांच करने के कोई प्रबंध नहीं थे। हालांकि पटाखा मार्केट में इन चीजों का खास ध्यान रखा गया था। आज से थीम पार्क में शुरू हुई पटाखा मार्केट में भी ग्राहकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है।
शहर में रही जाम की स्थिति
दीपावली के अवसर पर शहर की हर सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहे। पुराने बस अड्डे से लेकर थर्ड गेट तक वाहनों की कतारें लग गईं। जाम लगने के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दावे पुख्ता प्रबंधों के हालात खराब
पुलिस-प्रशासन का दावा जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंधों का था, लेकिन दो दिनों से नगर में हालात जाम के बने हैं। कई जगह पुलिस मुस्तैद तो दिखी, लेकिन जाम की स्थिति से निपटने में ये विफल दिखे। यहां तक भीड़ के हालात होने के बावजूद सरकारी गाड़ियां भी नियम कायदे तोड़ कर सड़क के बीच खड़ी दिखाई दी। बाजार में सुबह से ही लोगों का आना जाना शुरू हो गया। इस कारण हर दुकान पर समान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी दिखाई दी। लोगों ने नए बर्तन, गहने और अन्य वस्तुएं जमकर खरीदीं।