फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Punjab should water down the court's decision: Ranbir

अदालत के फैसले पर पानी दे पंजाब : रणबीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Punjab should water down the court's decision: Ranbir
करनाल। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि एसवाईएल के मामले में सर्वोच्च न्यायालय का फैसला हरियाणा के पक्ष में आया है। दक्षिण हरियाणा में पानी की समस्या है इसलिए पंजाब को न्यायालय के फैसले के हिसाब से पानी देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि केंद्र सरकार जल्द इस विषय पर बैठक बुलाएगी।
विज्ञापन

मंत्री सोमवार को करनाल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे थे। मामलों की सुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मानसून को लेकर प्रदेश में ड्रेन, सीवरेज और नाले साफ करवाए जा रहे हैं। सुपर सकर मशीनों की संख्या बढ़ाने के लिए हाई पॉवर कमेटी के तहत आदेश दिए जा रहे हैं। निकासी के लिए पर्याप्त मात्रा में पंप सेट और जनरेटर उपलब्ध हैंं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए, अगर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में कमी पाई जाए तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता के हित सरकार के लिए सर्वोपरि हैं, अधिकारियों को चाहिए कि आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का अपने स्तर पर प्राथमिकता से निवारण करें ताकि कष्ट निवारण समिति की बैठक में कम से कम शिकायतें आए। अपराध को लेकर सीएम ने दिए सभी जिलों में सख्ती के आदेश हरियाणा में अपराध और अपराधियों के लिए स्थान नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed