फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Punjab's Anganwadi will support if the government does not accept the demands

सरकार ने मांगें नहीं मानी तो पंजाब की आंगनबाड़ी देंगी समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Punjab's Anganwadi will support if the government does not accept the demands
50:सेक्टर 12 स्थित फव्वारा पार्क में आंगनबाड़ी वर्कर्स के महापड़ाव में प्रदर्शन करती वर्कर्स। अमर ?
करनाल। आंगनबाड़ी वर्कर्स के आंदोलन को 82 दिन हो चुके हैं लेकिन सरकार की ओर से अभी तक मांगों के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अब तालमेल कमेटी ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उनकी मांगे नहीं मानी तो हरियाणा के अलावा पंजाब की आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स भी आंदोलन में हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि सरकार समय रहते तीन मार्च से पहले मांगे पूरी करे। यूनियन ने हरियाणा विधानसभा के घेराव की तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर मुलाजिम यूनियन पंजाब की राज्य प्रधान हरजीत कौर, महासचिव सुभाष रानी और संयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान व सुरेंद्र घुमन शनिवार को करनाल पहुंचे। उन्होंने आंगनबाड़ी वर्कर्स के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को हर हाल में मांगे माननी पड़ेंगी। जिन मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है, वह सरकार की घोषणा ही है। इन्हें तो सरकार को स्वयं ही पूरा करना चाहिए था लेकिन दुर्भाग्य से आंदोलन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्कर्स वेतन बढ़ोतरी और कुशल-अकुशल कर्मचारी के दर्जे की मांग को लेकर आंदोलन कर रही हैं। प्रदेश में सभी विधायकों और मत्रियों के आवास पर 24 घंटे का पड़ाव शुरू कर दिया है। इस अवसर पर ओपी माटा, सतपाल सैनी, धीरज सिंह, सुरजीत कौर, गुरदीप कौर, गुरमीत, महावीर, सबी हैदर और सत्या मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed