फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Punjab and Haryana Roadways staff played the bugle of struggle

प्राइवेट बसों का विरोध, तीन घंटे चक्का जाम

Wed, 27 Nov 2013 11:50 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Wed, 27 Nov 2013 11:50 PM IST
विज्ञापन
Punjab and Haryana Roadways staff played the bugle of struggle
कैथल में हरियाणा और पंजाब रोडवेज कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से प्राइवेट बस संचालकों की ओर से पीआरटीसी के ड्राइवर कंडक्टरों से की गई जबरदस्ती के खिलाफ चीका से पटियाला और समाना जाने वाली बसों का चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान कर्मचारियों ने हरियाणा और पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। तकरीबन तीन घंटे के चक्का जाम के बाद चीका थाना में पुलिस अधिकारियों के साथ हुई बातचीत के बाद रोडवेज कर्मियों ने अपनी बस सेवा बहाल कर दी।
विज्ञापन


कर्मचारियों का आरोप था कि प्राइवेट बस ऑपरेटर अवैध रूप से बसे चलाकर सरकारों के खजानों को चूना लगा रहे हैं लेकिन अधिकारी उन्हें रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जब ड्राइवर व कंडक्टर अपने स्तर पर निजी बस आपरेटरों को रोकने की कोशिशों का विरोध करते हैं तो उनकी जान पर बन आती है। वहीं मामले में शिकायत के बावजूद पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी नेता पीआरटीसी आजाद यूनियन पटियाला के प्रधान बब्बू शर्मा, स्पेशल सेल के प्रधान गुरजंट सिंह, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन कैथल डिपू के प्रधान सूरज भान और सचिव ओमप्रकाश गोयत ने आरोप लगाया कि परिवहन अधिकारियों की मिलीभगत से कुछ निजी बस संचालक अवैध रूप से पटियाला से चीका चौक तक  और समाना से चीका चौक तक अपनी बसें चला रहे हैं। इससे दोनों सरकारों को टैक्स की भारी हानि उठानी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि न तो पंजाब और न ही हरियाणा सरकार के अधिकारी इन निजी बस संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई कर रहे हैं। इससे निजी बस आपरेटरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और वे आए दिन पीआरटीसी व हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों पर हमले की फिराक में रहते हैं।

पीआरटीसी आजाद कर्मचारी यूनियन और हरियाणा रोडवेज कर्मचारी संघ की अगुवाई में दोनों यूनियन के कर्मचारी बसें रोकने के बाद चीका थाना पहुंचे और पीआटीसी कर्मियों के साथ कथित रूप से बदसलूकी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। रोडवेज कर्मियों ने पुलिस अधिकारियों को चेताया कि वे किसी भी सूरत में अवैध निजी बसों को सवारी भरने नहीं देंगे। या तो पुलिस उन्हें ऐसा करने से रोके अन्यथा दोनों पक्षों में होने वाले टकराव की जिम्मेदारी पुलिस की होगी।

दो दिन तक बंद रहेंगी प्राइवेट बसें
थाना चीका प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत के बाद इस बात पर सहमति बनी है कि अगले दो दिनों में दोनों पक्ष अपने-अपने दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे जिनसे निजी बसों को चीका चौक तक आने और सवारियां भरने की इजाजत होने या ना होने की बात पुख्ता होती हो। उन्होंने कहा कि इस दौरान निजी बस संचालक अपनी बसें बंद रखेंगे।


जनता को हुई परेशानियां
कर्मचारियों की ओर से बसे रोके जाने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कैथल से चीका होते हुए पटियाला और चीका से पटियाला, समाना आदि में दिन में सौ से भी ज्यादा बसों के आने एवं जाने के रूट हैं। जिनके माध्यम से हर रोज हजारों यात्री पंजाब और हरियाणा आवागमन करते हैं, लेकिन करीब तीन घंटे तक चक्का जाम रहने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed