फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pumps strike, drivers sweat Missed

पंपों की हड़ताल, वाहन चालकों के पसीने छूटे

Tue, 21 Jul 2015 12:58 AM IST
करनाल /ब्यूरो
करनाल /ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन

डीजल पर वैट बढ़ाने के विरोध में ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के पेट्रोल पंप मालिक हड़ताल पर रहे। यह हड़ताल वाहन चालकों के परेशानी का सबब बन गई।

विज्ञापन

 तेल न मिलने से बहुत से वाहन रास्ते में खड़े हो गए, तो बहुत से पार्किंग में खड़े नजर आए। वाहन मालिक बसों में सफर कर अपनी मंजिल तक पहुंचे। यह हड़ताल अनिश्चितकालीन है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार से बात चल रही है। देर शाम आगामी फैसला लिया जा सकता है। 

विज्ञापन

जिले के 152 पेट्रोल पंपों से प्रति पेट्रोल पंप औसतन चार हजार लीटर डीजल की खपत है। इस हिसाब से सोमवार को प्रति पेट्रोल पंप करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ। सभी पंपों पर करीब छह करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के चेयरमैन रंजीत सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश में सात महीने पहले भाजपा सरकार आई। उस वक्त सरकार ने डीजल पर वैट 8.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 11.75 प्रतिशत कर दिया। अब हरियाणा सरकार ने डीजल पर वैट 17.50 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। इस पर भी सरचार्ज अलग से लगाया जाएगा। इसके बाद आसपास के प्रदेशों में डीजल का रेट हरियाणा से कम होने के कारण यहां डीजल की बिक्री कम हो जाएगी। 

एक पेट्रोल पंप रहा चालू

शहर के सेक्टर-12 में एक पेट्रोल पंप चालू रहा। वाहन चालकों की इस पंप पर भीड़ रही। इस वजह से दिनभर पंप पर जाम बना रहा। कई वाहन चालकों में पहले तेल लेने के लिए बहस भी हो गई। 

 


तेल बिक्री का आंकड़ा 

एसोसिएशन के चेयरमैन रंजीत सिंह चौहान बताते हैं कि इस समय हरियाणा में 53 लाख लीटर डीजल की बिक्री हो रही है, जबकि पंजाब में डीजल की बिक्री 33 लाख लीटर है। एसोसिएशन ने सरकार पर जानबूझकर हरियाणा में डीजल पर वैट बढ़ाने का आरोप लगाया। कहा कि पहले भी भाजपा सरकार ने वैट बढ़ाया था। तब से लेकर अब तक हरियाणा में डीजल की बिक्री पिछले वर्ष के मुकाबले 12 प्रतिशत गिर चुकी है। हरियाणा में 70.74 रुपये पेट्रोल और 52.93 रुपये प्रति लीटर डीजल के भाव हैं। दिल्ली में पेट्रोल 66.96 रुपये और डीजल 49.74 रुपये, पंजाब में पेट्रोल 72.96 रुपये और डीजल 50.02 रुपये है। राजस्थान में पेट्रोल 69.94 रुपये और डीजल 52.92 रुपये है। 

वाहनों के ठहरे पहिए 

पेट्रोल पंप बंद होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। बड़ी संख्या में वाहन सड़कों पर नहीं निकले। अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह से जीटी रोड पर स्थिति सरकारी पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की भीड़ लगी रही। सरकारी पंप के मैनेजर ने बताया कि सुबह छह बजे से वाहन चालकों की लाइन लगी हुई है। वाहनों की संख्या बढ़ने पर इस पंप पर कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ा दी गई। 

सरकार को निकालना चाहिए हल 

हड़ताल के कारण तेल न मिलने से वाहन चालक गुस्से में नजर आए। वाहन चालक बोले कि पेट्रोल और डीजल हर व्यक्ति की जरूरत है। तेल न मिलने से उनके कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वाहन चालक कर्मबीर, सोमबीर, विकास, प्रदीप, रामलाल ने कहा कि तेल के रेट बढ़ाने से हर घर पर बोझ पड़ता है। तेल महंगा होगा तो सामान के रेट बढ़ेंगे और महंगाई बढ़ेगी। सरकार को इस समस्या का कोई हल निकालना चाहिए। 

सुरक्षित स्थानों पर खड़े किए वाहन 

सोमवार शाम तक कई दर्जन वाहनों का तेल रास्ते में ही खत्म हो गया। इस चालकों ने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा कर दिया। कोहंड के अशोक ने बताया कि उन्हें बसताड़ा टोल टैक्स पर बाइक खड़ी करनी पड़ी। बस स्टैंड पर पार्क करने आए राजू, सोनू, राजमल, धर्मबीर, सत्यवान ने बताया कि उनकी बाइक में पेट्रोल खत्म है। अब रोडवेज बस से कैथल जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed