फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Public upset due to errors in property ID details

प्रॉपर्टी आईडी विवरण में त्रुटियों से जनता परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Public upset due to errors in property ID details
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। निजी सर्वे एजेंसी की ओर से जारी किए गए असेसमेंट नोटिस में प्रॉपर्टी का डाटा में काफी गलतियां सामने आ रही हैं। नोटिस में प्लॉट का आकार व किसी में मकान मालिक का नाम गलत मिल रहा है। इससे जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहरवासी नगरपालिका कार्यालय में अपना प्रॉपर्टी आईडी विवरण ठीक कराने के लिए कतार में लग रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत लालडोरा में आने वाले संपत्ति मालिकों की है। उनसे प्रॉपर्टी आईडी में विवरण सही करवाने के लिए जमीन या मकान की रजिस्ट्री भी मांगी जा रही है।
शहरवासियों का आरोप है कि सर्वे के दौरान एजेंसी की लापरवाही रही है। मकान का निर्माण 100 गज में है लेकिन वर्ग गज कुछ और दर्शाए गए हैं। कुछ मामलों में तो दस्तावेजों में मकान की जमीन किसी के नाम और नोटिस में किसी महिला का नाम दिखाया जा रहा है। ऐसे असेसमेंट नोटिस को देख लोगों के होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन

संपत्ति मालिकों का कहना है कि उनकी पुरानी आईडी में सभी जानकारियां सही है लेकिन जो सर्वे किया गया है वह एजेंसी ने अपने स्तर पर किया है। यदि नगरपालिका की प्रॉपर्टी टैक्स असेसमेंट के आधार पर सर्वे हुआ होता तो इतनी गड़बड़ियां नहीं होती और लोगों को भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर निजी एजेंसी के कर्मचारी आकाश ने बताया कि कुछ साल पहले एजेंसी की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स आईडी को लेकर सर्वे किया गया था। जिसके चलते असेसमेंट नोटिस प्रॉपर्टी मालिकों को जारी किए गए हैं। जिसको लेकर लोगों की आपत्तियां दर्ज की जा रही हैं। त्रुटियां दूर करवाने के लिए एक महीने का समय है। उसके बाद पूरा डाटा ऑनलाइन कर दिया जाएगा।

प्रॉपर्टी टैक्स का नया सर्वे करवाने के लिए सरकार ने यासी कंसलटेंसी एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी थी। प्राइवेट एजेंसी ने ड्रोन व्यू व व्यक्तिगत तौर पर पूरे शहर की प्रॉपर्टी का सर्वे किया और अब प्रॉपर्टी मालिकों को असेसमेंट नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यदि नोटिस में प्रॉपर्टी से जुड़ी किसी तरह की गलती है, चाहे वह नाम से संबंधित हो या फिर पते से संबंधित, वे नगरपालिका कार्यालय में उस गलती को दुरुस्त करवा सकते हैं। लाल डोरे में आने वाली प्रॉपर्टी को लेकर कुछ दिक्कतें सामने आई हैं।
रविप्रकाश शर्मा, सचिव, नगरपालिका घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed