फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Public representatives and players were honored

Karnal News: जनप्रतिनिधियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Mon, 02 Dec 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 02 Dec 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Public representatives and players were honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। राजपूत सभा की ओर से रविवार को सेक्टर-8 स्थित महाराणा प्रताप भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राजपूत समाज से आने वाले कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक योगेंद्र राणा और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा व दो खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
कैबिनेट मंत्री ने समाज के हित कार्यों के लिए पांच लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। राजपूत सभा के प्रधान डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता और महासचिव एडवोकेट बृजपाल राणा के संचालन में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा पहुंचे।
विज्ञापन

श्याम सिंह राणा, योगेंद्र राणा और कविंद्र राणा को पगड़ी पहना कर व पेन देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा के सभी जिलों में जाकर सर्व समाज से मिलना और उनकी समस्याएं सुनना, उनकी प्राथमिकता है। देश और हरियाणा में तीसरी बार जनता ने भारतीय जनता पार्टी को चुना है। इस अवसर पर राजपूत सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप राणा नंबरदार, अजमेर पंवार, भूप सिंह राणा, दीपक कैरवाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed