{"_id":"4801fb83dfa8eef46b63e55a6200309e","slug":"protesting-against-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी
कैथल
Updated Wed, 22 Jan 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न विभागों की हड़ताल में कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करवाया। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर आल हरियाणा पावर कारपोरेशन यूनिट ने पिहोवा चौक पर प्रदर्शन किया। अध्यक्षता यूनिट प्रधान सतबीर सैनी ने की। मंच संचालन यूनिट सचिव सुरेशपाल ने किया। प्रदर्शन में राज्य वित्त सचिव नरेश कुमार, सर्कल सचिव गांधी सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान विमल कुमार, कामरेड जितेंद्र कोहली, बलदेव सिंह, बलबीर सिंह के अलावा यूनिटों के प्रधान सचिव तथा कच्चे व पक्के कर्मचारियों ने भाग लिया।
वहीं नगरपालिका कर्मचारी संघ ब्लॉक कमेटी ने परिषद प्रांगण में धरना दिया। अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामशरण ने की। नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान, जिला सचिव राजेंद्र कुमार टांक, फायर बिग्रेड के राज्य प्रधान राजेंद्र सिणद, जिला सचिव राजेश क्योड़क व राज्य महासचिव जयप्रकाश, कमलेश, फूलवती, संतरों, मंगूरी, मुकेश कुमार, सुरेश कुमार, सुनील कुमार, विना देवी ने भाग लिया।
हड़ताल पूर्ण रूप से सफल रही : सर्वकर्मचारी संघ
हरियाणा कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर 21-23 जनवरी को होने वाली 72 घंटे की राज्यव्यापी हड़ताल पूर्ण रूप से सफल रही। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान नरेश कुमार, सचिव जरनैल सिंह व प्रेस प्रवक्ता सतबीर गोयत ने बताया कि टूरिज्म में 100 प्रतिशत, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम 95 प्रतिशत, जनस्वास्थ्य 85 प्रतिशत, पटवारी 100 प्रतिशत, नगरपरिषद 95 प्रतिशत, स्वास्थ्य विभाग 80 प्रतिशत, मिनिस्टीरियल स्टाफ 80 प्रतिशत व 280 अध्यापकों सहित सर्वकर्मचारी संघ से संबंधित अन्य विभागों ने भी इस हड़ताल में भाग लिया। वहीं सीटू जिला सचिव शकुंतला तला ने कहा कि पहले दिन की हड़ताल का सीटू ने समर्थन किया है।
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ नारेबाजी
गुहला-चीका। हरियाणा स्टेट इलेक्टिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की। अध्यक्षता एमसीसी कृष्ण बहादुर ने की। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि हुड्डा सरकार कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है। हड़ताल में यूनिट सचिव शीशपाल, वरिष्ठ उपप्रधान परमजीत सिंह, जोधा सिंह, बालकृष्ण, कश्मीर सिंह, प्रेम सागर, सोनू ठाकुर, नराता राम, चंद्रभान, कृष्ण कुमार, अभिषेक, अनुरोध, अनिल कुमार, प्रवीण सीड़ा, सुखवीर पूनिया, हरजिंद्र सिंह, मुलखराज समेत बिजली निगम गुहला-चीका के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया।
राजौंद में धरना
राजौंद। असंध रोड स्थित हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम प्रांगण में विद्युत कर्मियों ने 72 घंटे की हड़ताल के पहले दिन काम छोड़ सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सब यूनिट प्रधान राकेश कोटड़ा ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी महासंघ द्वारा गठित तालमेल कमेटी के आह्वान पर पूर्ण रूप से निगम के सभी कार्य बंद हैं। हड़ताल में उप-तहसील कार्यालय, नायब तहसीलदार व उप तहसील कार्यालय, रामकुमार जेई, रामफल सचिव, उपप्रधान जागेंद्र, कैशियर रमेश, बीरबल लाइनमैन, श्रीराम शर्मा, भीम सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित किया। इसी प्रकार बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में आंगनबाड़ी कुक ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की।
ढांड में प्रदर्शन
ढांड। सब डिविजन ढांड के कर्मचारी हड़ताल पर रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सब यूनिट बिजली बोर्ड ढांड के वरिष्ठ उपप्रधान सतबीर सिंह ने कहा कि सरकार बार-बार कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने वालों में सब यूनिट बिजली बोर्ड ढांड के प्रधान लख्मी चंद, लखपत राय, करनैल सिंह, सुमेर सिंह, जसबीर सिंह, मनोज कुमार सहित आसपास के पावर हाउसों के कर्मचारी मौजूद रहे।
रोडवेज के 790 कर्मचारी ड्यूटी पर लौटे
हरियाणा रोडवेज के सोमवार को 800 में से 796 कर्मचारी हड़ताल पर रहे लेकिन मंगलवार को समझौता होने के बाद 800 में से 790 कर्मचारी काम पर लौट आए। केवल 10 कर्मचारियों हड़ताल पर रहे।
किसान भवन में प्रदर्शन
पूंडरी। राज्यव्यापी हड़ताल को लेकर सर्व कर्मचारी संघ के सभी कर्मचारियों ने किसान भवन में और हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने पूंडरी डिवीजन के प्रांगण में नारेबाजी की। इस अवसर पर यूनिट प्रधान रामसरूप शर्मा, ब्लॉक प्रधान कृष्ण करोड़ा, बलबीर सिंह, आभेराम शर्मा, महीपाल, विक्रम राणा व सुनील जेई मौजूद रहे। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों में आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर, आशा वर्कर, मिड-डे मिल वर्कर, एजुसेट चौकीदार, ग्रामीण चौकीदार, वन मजदूर कर्मी, पब्लिक हेल्थ, स्वास्थ्य विभाग व अध्यापक मौजूद रहे।
एक साथ बोला हल्ला
कलायत। सभी विभागों के कर्मचारी सुबह ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय प्रांगण में एकत्रित हो गए तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ नेता रामकिशन व हरियाणा कर्मचारी महासंघ नेता पवन राणा ने की। धरना प्रदर्शन में जन स्वास्थ्य, स्वास्थ्य, वन, नगर पालिका, शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारी तथा जन संघटनों से जुड़े सीटू व खेत मजदूर यूनियन सदस्यों ने भाग लिया। धरने को बिजली यूनियन नेता हरिकेश लांबा, ज्ञान चंद, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ मा. बिजेंद्र मोर, रामफल, महावीर, विजय शर्मा, धूप सिंह, फूल सिंह, जशपाल, सत्यवान सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।