{"_id":"69b30cbced28ef5a960e4298","slug":"protest-held-to-get-justice-for-tarun-karnal-news-c-18-knl1018-862926-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तरुण को इंसाफ दिलाने के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तरुण को इंसाफ दिलाने के लिए किया प्रदर्शन
Fri, 13 Mar 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
इंद्री शहर में प्रदर्शन करते हिंदू रक्षा दल के सदस्य। स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंद्री। होली के दिन दिल्ली में हुई तरुण की हत्या के संबंध में आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और इंसाफ की मांग के लिए हिंदू रक्षा दल के सदस्यों ने क्षेत्र में प्रदर्शन किया। एसडीएम कार्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने शहीद उधम सिंह चौक से मार्च निकालते हुए तहसील व एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपराधियों को फांसी दो, तरुण को इंसाफ दो जैसे नारे लगाते हुए न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि तरुण के हत्यारे अभी भी गिरफ्त से बहार है, जो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने सरकार से कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन