फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Protest against tearing of tricolor, demonstration of social organization and college staff

Karnal News: तिरंगा फाड़ने का विरोध, सामाजिक संगठन और कॉलेज स्टाफ का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Protest against tearing of tricolor, demonstration of social organization and college staff
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में एक सेवादार की ओर से तिरंगा फाड़ने का मामला सोमवार को तूल पकड़ गया। इसको लेकर सामाजिक संगठनों के लोग और स्टाफ कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में एकत्रित हुए और आरोपी सेवादार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल निदेशक से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। सामाजिक संगठनों ने उपायुक्त कार्यालय में जाकर ज्ञापन सौंपा।
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के परिसर में निर्मल कुटिया की ओर से मरीजों की सेवा के लिए एक केबिन बनाया गया है। जहां पर दो सेवादार बैठते हैं। रविवार को इसी केबिन के शीशे पर लगे प्लास्टिक के तिरंगे को एक सेवादार ने फाड़कर डस्टबिन में फेंक दिया था। जिस पर परिसर में मौजूद अस्पताल के स्टाफ ने आपत्ति जताते हुए पुलिस को बुला लिया था। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी सेवादार को हिरासत में लिया था। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में सिविल लाइन थाना पुलिस तैनात रही। प्रतिनिधिमंडल के मुताबिक फिलहाल केबिन हटाने से मना किया गया है। उधर, विरोध में उतरे लोगों का कहना था कि वे मरीजों की सेवा के लिए बनाए गए केबिन का विरोध नहीं है। वे सिर्फ उस सेवादार के विरोध में हैं, जिसने तिरंगे का अपमान किया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में निर्मल कुटिया के सेवादार द्वारा तिरंगा फाड़ने के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे बाद में जमानत पर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ललित कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन, करनाल

तिरंगा फाड़ने के मामले में पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सेवादार को हटाने के साथ ही बोर्ड पर अंकित उसका नाम और नंबर हटाने के लिए कहा है। आरोपी सेवादार के मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रवेश पर बैन लगा दिया गया है।
- डॉ. जगदीश चंद दुरेजा, डायरेक्टर, केसीजीएमसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed