{"_id":"6941b89607341f7b970e56f4","slug":"protest-against-online-transfer-policy-karnal-news-c-18-knl1018-803135-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में किया प्रदर्शन
Wed, 17 Dec 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। लंबित मांगों और सरकार की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में एचएसईबी वर्कर यूनियन के सदस्यों ने मंगलवार को कुजंपुरा रोड स्थित पॉवर हाउस काॅलोनी स्थित शक्ति भवन में दो घंटे तक प्रदर्शन किया। इस दाैरान ऑनलाइन पॉलिसी के पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को उजागर कर तत्काल वापस लेने के मांग की जिसके लिए कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में ज्ञापन साैंपा।
सर्कल सचिव गुरमीत सिंह ने कहा कि सब यूनिट पर शुरू हुआ आंदोलन 17 से 19 तक प्रत्येक डिवीजन में और 23 दिसंबर को टीएस सर्कल में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एसीएस के विरुद्ध आंदोलन को छह चरणों में आयोजित करने की योजना बनाई गई है जिसमें प्रत्येक चरणों में दो घंटे का प्रदर्शन किया जाना है। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी यह आंदोलन आगे बढ़ाया जाएगा। माैके पर सब यूनिट प्रधान सुनील राणा, रोहित भारद्वाज, आजाद शर्मा, यतिन आर्य, भूषण, सुनील और संदीप टूर्ण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।