फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Protest against installation of prepaid smart electricity meters in homes

Karnal News: घरों में प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर लगाने के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sat, 09 Aug 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 09 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Protest against installation of prepaid smart electricity meters in homes
जिला सचिवालय में मांगपत्र सौंपते भाकपा व माकपा के पदा​धिकारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। घरों में प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर लगाने व बिहार में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण के विरोध में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने जिला सचिवालय में प्रदर्शन किया। बाद में प्रशासन को केंद्र सरकार के नाम मांगपत्र सौंपा।
जिला सचिव धर्मपाल चौहान व प्यारे लाल तंवर ने प्रदर्शन की अगुवाई की। दोनोें नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग ने बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन निरीक्षण (एसआईआर) का आदेश दिया है। अब चुनाव आयोग इस प्रक्रिया को पूरे देश में लागू करना चाहता है। मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के नाम पर चुनाव आयोग मतदाताओं की नागरिकता सत्यापित करने के अधिकार को हथिया रहा है, जो उसके संवैधानिक अधिकार क्षेत्र से बाहर है। मतदाता सूचियों से विदेशियों के नाम हटाने के निराधार बहाने के तहत, वे अल्पसंख्यकों और अन्य चुनिंदा समूहों के एक बड़े हिस्से को मताधिकार से वंचित कर रहे हैं। इस पूरी प्रक्रिया में अनेकों प्रकार के उल्लंघन किए जा रहे हैं। यहां तक कि संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार से भी लाखों लोगों को वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन

कई राज्यों से बंगाली भाषीय लोगों को बंगलादेशी कह कर, हमलों की खबरें आ रही हैं। भारतीय संविधान में मिले सभी नागरिकों को दिए गए देश में कहीं भी आने जाने की स्वतंत्रता के अधिकार के विरुद्ध हैं। इस मौके पर महीपाल चमरौड़ी, हरभजन सिंह संधु, विजयपाल, सोमनाथ, संजय सिंह, फकीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed