फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Protest against duty incharge

Karnal News: ड्यूटी इंचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Protest against duty incharge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा रोडवेज स्वतंत्र कर्मचारी यूनियन नें डिपो में जातिवाद को बढ़ावा देने के विरोध में पुराना बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही चालक परिचालक की गलत ड्यूटी लगाने और चालक को निलंबित करने पर रोष जताया।
यूनियन के सदस्यों ने निलंबित चालक को तुरंत बहाल करने और ड्यूटी इंचार्ज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस प्रदर्शन में दूसरी यूनियनों से जुड़े कर्मचारी भी शामिल रहे। यूनियन के राज्य प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शन का मुख्य ड्यूटी इंचार्ज द्वारा चालक व परिचालकों का शोषण करना है। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डीआई कर्मचारियों की गलत हाजिरी लगाता और उनके खिलाफ अधिकारियों को गलत रिपोर्ट देता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्मचारी इसके खिलाफ उच्च अधिकारी को रिपोर्ट करते हैं तो उनको निलंबित कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों से कहा जाता है कि आप किसी अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट नहीं कर सकते। करनाल डिपो के अधिकारी अपनी मनमर्जी से काम कर रहे हैं, जो कर्मचारी बीमारी के कारण से छुट्टी करता है तो झूठी रिपोर्ट बनाई जाती है और अनुपस्थित बता कर उस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed