फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Proposal of 85% hike rejected, collector rate increased by 50% in 4 villages, 3 colonies and two commercial areas

Karnal News: 85% वृद्धि का प्रस्ताव खारिज, 4 गांवों, 3 कॉलोनियां व दो व्यावसायिक क्षेत्रों में बढ़ाया 50 फीसदी कलेक्टर रेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Proposal of 85% hike rejected, collector rate increased by 50% in 4 villages, 3 colonies and two commercial areas
करनाल। नए कलेक्टर रेट 85 प्रतिशत तक की वृद्धि का प्रस्ताव खारिज हो गया है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर रेट में सामान्य वृद्धि ही होगी। कुछ जगहों को छोड़कर सभी जगह 10 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। जगह, आबादी और मार्केट रेट के हिसाब कुछ जगह अधिक वृद्धि की गई है। चार गांवों में कृषि, तीन कॉलोनियों में आवासीय और दो क्षेत्रों में व्यावसायिक जमीन का कलेक्टर रेट 50 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा 50 से ज्यादा ऐसे क्षेत्र हैं, जहां 15 से लेकर 40 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। 5 अगस्त को नए रेट पोर्टल पर अपलोड कर दिए गए। इसके बाद ही रजिस्ट्री का कार्य शुरू हो गया। मंगलवार को पांच दिनों बाद करनाल तहसील में 70 रजिस्ट्री हुईं। गौरतलब है कि अप्रैल में निर्णय वापस लेने के के बाद जिला प्रशासन ने अचानक से 29 जुलाई को नए कलेक्टर रेट का प्रस्ताव तैयार किया था। एक अगस्त से लागू करने का निर्णय लिया गया। इसमें सरकारी दरों से ऊपर प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने सर्वे के आधार पर कॉलोनियों के आवासीय क्षेत्र में अधिकतम 85, व्यावसायिक क्षेत्र में 73 और सेक्टरों में 67 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाया गया था।
विज्ञापन

जनता की आपत्ति और सुझावों के लिए महज आधे दिन का समय 31 जुलाई को दिया गया। 19 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। व्यापक विरोध के बाद अधिकारियों के स्तर पर बढ़ाई दरें वापस ले ली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कलेक्टर रेट में सरकार की ओर से बढ़ाई सामान्य दरों का ही इजाफा किया है। पूर्व में प्रस्तावित रेट को वापस ले लिया गया है। नई संशोधित दरों को रजिस्ट्री के पोर्टल पर अपलोड करने के बाद मंगलवार से करनाल तहसील में रजिस्ट्री का कार्य शुरू हो चुका है। - मनीष यादव, जिला राजस्व अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed