फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Property tax should be demolish in haryana -INLD

प्रदेश में प्रॉपर्टी टैक्स खत्म करे सरकार : इनेलो

Thu, 02 Jan 2014 11:52 PM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Thu, 02 Jan 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
Property tax should be demolish in haryana -INLD
बिजली और पानी के दामों को कम करने और प्रॉपर्टी टैक्स समाप्त करने के लिए इनेलो ने प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में वीरवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ता जाट धर्मशाला में इकट्ठे हुए और वहां से सरकार विरोधी नारे लगाते हुए नगर के प्रमुख बाजारों से होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचे, जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला फूंका और प्रदेश राज्यपाल के नाम तहसीलदार सूरजमल को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में राज्यपाल से मांग की गई कि वे सरकार के जनविरोधी फैसलों को वापस करवाकर जनता को राहत दिलाएं। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि हरियाणा सरकार लोगों के हितों की सुरक्षा नहीं कर रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। इसलिए सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों को अशोक अरोड़ा, हलका प्रधान ओम प्रकाश हथीरा, जोगध्यान, नगर पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मायाराम चंद्रभानपुरा तथा कर्मचारी नेता मदन गोपाल शर्मा ने संबोधित किया।

‘ऑडिट के नाम पर की जा रही है वसूली’

इस दौरान अशोक अरोड़ा ने कहा कि इनेलो के शासनकाल में बिजली का रेट दो रुपये 28 पैसे प्रति यूनिट था, जबकि आज सरकार उपभोक्ताआें से सात रुपये 28 पैसे प्रति यूनिट वसूल रही है। एसीडी के नाम पर डिपॉजिट लिया जा रहा है। करीब एक रुपये 27 पैसे फ्यूल चार्ज वसूले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल के ऑडिट करवाने का खर्चा भी बिजली उपभोक्ताओं से वसूला जा रहा है। अकेले कुरुक्षेत्र डिवीजन में ऑडिट के नाम पर आठ करोड़ रुपये उपभोक्ताआें से वसूले गए हैं।
 
‘सरकार ने जनता पर आर्थिक बोझ डाला’
अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता पर इस प्रकार 5600 करोड़ रुपये का आर्थिक बोझ डाला है। प्रॉपर्टी टेक्स लगाकर सरकार ने महंगाई की मार झेल रही जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। दुकानदारों पर 20 रुपये प्रतिवर्ग प्रॉपर्टी टैक्स लगाया गया है। खाली प्लाटों पर भी टैक्स लगा दिया गया है। इसी प्रकार पानी के रेट डबल कर दिए गए है।

धार्मिक स्थलों के ट्यूबवेलों पर भी पीने के पानी का बिल लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इनेलो के शासनकाल में एक साल का बिजली का एडवांस बिल भरने पर बिल में साढ़े चार प्रतिशत की छूट दी जाती थी, जिसे कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि अधिक बिल आने के कारण जो कनेक्शन काट गए हैं वे इनेलो के शासन में 25 प्रतिशत बिल भरकर अपना कनेक्शन चालू करवा सकते थे। जबकि वर्तमान में ऐसा नहीं है।


प्रदर्शन में इनेलो हलका प्रधान ओमप्रकाश हथीरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मायाराम चंद्र भानपुरा, युवा इनेलो प्रदेश उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष के राजनैतिक सचिव सुभाष मिर्जापुर, नगर पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी, विवेक मेहता विक्की, संदीप टेका, नरेंद्र राजू चौहान, पूर्व पार्षद मन्नू जैन, जिला इनेलो प्रवक्ता रामपाल शर्मा, कानूनी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शमशेर मलिक, कर्मचारी नेता मदन गोपाल शर्मा, नरेंद्र मेहरा समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed