फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Property in Karnanagari has become more expensive, with HSVP plots selling for up to Rs 4 crore.

Karnal News: और महंगी हुई कर्णनगरी की प्रॉपर्टी, चार करोड़ तक में बिके एचएसवीपी के प्लॉट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Property in Karnanagari has become more expensive, with HSVP plots selling for up to Rs 4 crore.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कर्ण नगरी में प्रॉपर्टी के दाम लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से सेक्टर-8 पार्ट-2 और महिला आश्रम क्षेत्र में आयोजित कॉमर्शियल प्लॉटों की नीलामी में प्लॉटों की कीमत 7.44 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर तक पहुंच गई। एक-एक प्लॉट पर खरीदारों ने निर्धारित रेट से अतिरिक्त तीन करोड़ रुपये तक की बोली लगा दी। नीलामी के दौरान 35 कॉमर्शियल प्लॉटों में से 28 प्लॉट बिक गए।

नीलामी में सबसे अधिक बोली महिला आश्रम क्षेत्र के एससीओ प्लॉटों पर लगी। यहां 91.77 वर्ग मीटर का एक एससीओ प्लॉट करीब 4.72 करोड़ रुपये में बिका। यानी ये प्लॉट करीब 5.14 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से बिका दर्ज किया गया। सेक्टर आठ पार्ट-2 में 121 वर्ग मीटर का एक अन्य एससीओ प्लॉट 6.45 करोड़ रुपये में नीलाम हुआ। यानी इस प्लॉट की कीमत करीब 7.44 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर रही। नीलामी 30 जनवरी को हुई थी।
विज्ञापन

सबसे महंगे प्लॉट-
- महिला आश्रम में 22.69 वर्ग मीटर का बूथ करीब 1.45 करोड़ रुपये में बिका। निर्धारित मूल्य करीब 38.68 लाख रुपये था यानी ये प्लॉट एचएसवीपी के निर्धारित रेट से करीब 1.07 करोड़ रुपये अधिक में बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महिला आश्रम में 91.77 वर्ग मीटर का एससीओ करीब 4.72 करोड़ रुपये मेंं बिका। प्लॉट का नीलामी में लिए एचएसवीपी की ओर से बेस प्राइस 1.73 करोड़ रुपये रखा गया था। ये प्लॉट अतिरिक्त करीब तीन करोड़ रुपये देकर खरीदा गया।
- सेक्टर आठ पार्ट- 2 में 23.64 वर्ग मीटर का बूथ करीब 1.76 करोड़ रुपये में बिका। इस प्लॉट का एचएसवीपी ने करीब 72.77 लाख रुपये बेस प्राइस रखा था। प्लॉट इससे करीब 1.02 करोड़ रुपये की ज्यादा कीमत पर बिका।
- सेक्टर आठ पार्ट- 2 में 121 मीटर का एससीओ करीब 6.45 करोड़ रुपये में बिका। इस प्लॉट का निर्धारित बेस प्राइस करीब 4.13 करोड़ रुपये था। प्लॉट 2.32 करोड़ रुपये महंगा बिका।
- सेक्टर आठ पार्ट- 2 में 75.62 का डीएसएस करीब 3.95 करोड़ रुपये में बिका। इस प्लॉट का एचएसवीपी ने 2.32 करोड़ रुपये बेस प्राइस रखा था। प्लॉट निर्धारित रेट से 1.63 करोड़ रुपये ज्यादा कीमत पर बिका।
- सेक्टर आठ पार्ट- 2 में 78.79 वर्ग मीटर का डीएसएस करीब 3.91 करोड़ रुपये में बिका। इस प्लॉट का बेस प्राइस 2.42 करोड़ रुपये रखा गया था। प्लॉट करीब 1.5 करोड़ रुपये महंगा बिका।






प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र होना है कारण
सेक्टर-8 पार्ट-2 और महिला आश्रम क्षेत्र शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल हैं, जहां पहले से ही बाजार, शोरूम, बैंक, कार्यालय और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान मौजूद हैं। यही कारण रहा कि नीलामी में निवेशकों ने खुलकर बोली लगाई। इन प्लॉटों की ऊंची कीमतें इस बात का संकेत हैं कि शहर में कॉमर्शियल प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed