फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Property dealer to face charges over land dispute, electricity worker hit

Karnal News: जमीन के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर पर दर्ज होगा केस, बिजली कर्मी पर गिरी गाज

Fri, 12 Dec 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 12 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Property dealer to face charges over land dispute, electricity worker hit
अंबाला छावनी में शास्त्री कॉलोनी अपने आवास पर लोगों की ​शिकायतें सुनते कैबिनेट मंत्री अनिल विज।
अंबाला। बीडी फ्लोर मील के पास लक्की नगर निवासी कई महिलाओं ने प्रापर्टी डीलर द्वारा उन्हें पहले जमीन देने व बाद में इस जमीन पर किसी और व्यक्ति द्वारा अपना हक जताने की शिकायत दी। महिलाओं का आरोप था कि वह काॅलोनी में पक्की गली का निर्माण कराना चाह रहे थे पर वहां व्यक्ति द्वारा उन्हें जबरन जगह खाली करने व बुलडोजर चलाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि काॅलोनी में उन्होंने एक प्रॉपर्टी डीलर के मार्फत जमीन खरीदी थी, मगर वह भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जब यह शिकायत हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज के समक्ष आई तो उन्होंने जनसुनवाई के दौरान मौके पर मौजूद डीएसपी अंबाला कैंट को प्राॅपर्टी डीलर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



वीडियोग्राफी कर रहा बिजली कर्मी
सुंदर नगर से आई महिला फरियादी ने अपनी शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि उनके घर एक बिजली कर्मी लगातार आ रहा है जोकि पूरे घर की वीडियोग्राफी कर रहा है, साथ ही उन्हें बार-बार धमका रहा है। महिला ने मंत्री को बताया कि उसके घर में बेटियां हैं, मगर बिजली कर्मी लगातार उन्हें परेशान कर रहा है जबकि उनका बिजली मीटर भी घर के बाहर लगा हुआ है। ऊर्जा मंत्री ने मामले में बिजली निगम के एक्सईएन को फोन लगाते हुए उक्त कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन



इन मामलों में कार्रवाई के निर्देश
इसी तरह ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष चार लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में महिला ने शिकायत दी, इस पर ऊर्जा मंत्री ने कैंट थाना पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। घसीटपुर से आए लोगों ने गांव में पुराने खंभों के स्थान पर नए खंभे लगाने की मांग, छावनी निवासी महिला ने एक व्यक्ति पर उसके दो लाख रुपये नहीं देने की शिकायत, डिफेंस एन्कलेव निवासियों ने शिकायत दी कि गली में एक व्यक्ति द्वारा अपना मकान दो फुट आगे बना लिया है, इससे गली की चौड़ाई कम हो गई है। इस मामले में ऊर्जा मंत्री ने छावनी एसडीएम को गली में पैमाइश कराकर जांच के निर्देश दिए। इसी तरह ऊर्जा मंत्री के समक्ष महिलाओं ने शिकायत देते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटियां फिलेडल्फिया जीएनएम नर्सिंग कर रही है, मगर तीन वर्ष से कोई परीक्षा नहीं ली गई। मंत्री ने मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला मुक्केबाज को किया सम्मानित
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में मुक्केबाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली अंबाला छावनी बीसी बाजार की खिलाड़ी नीतिका को कांस्य पदक पहनाकर सम्मानित किया, साथ ही प्रोत्साहन स्वरूप उसे 11 हजार रुपये अपने स्वैच्छिक कोष से प्रदान किए। उन्होंने खिलाड़ी को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

अंबाला छावनी में शास्त्री कॉलोनी अपने आवास पर लोगों की शिकायतें सुनते कैबिनेट मंत्री अनिल विज।

अंबाला छावनी में शास्त्री कॉलोनी अपने आवास पर लोगों की शिकायतें सुनते कैबिनेट मंत्री अनिल विज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed