{"_id":"62a5046f341be801071d2906","slug":"prompt-action-on-power-failure-or-breakdown-in-the-city-at-night-karnal-news-knl111237014","type":"story","status":"publish","title_hn":"11. बिजली : शहर में रात को बिजली फाल्ट या ब्रेकडाउन पर तुरंत कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11. बिजली : शहर में रात को बिजली फाल्ट या ब्रेकडाउन पर तुरंत कार्रवाई
विज्ञापन
करनाल। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए उत्तर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम शहर में बिजली फाल्ट को दूर करने की प्रक्रिया को गति देगा। इसके तहत आपात स्थिति से निपटने के लिए सेक्टर-12 स्थित राजीव गांधी विद्युत कंट्रोल रूम में उपमंडल स्तरीय अधिकारी की रात्रि ड्यूटी लगा दी गई है। बिजली लाइनें ब्रेकडाउन होने या किसी अन्य फाल्ट की सूचना मिलते ही महकमे का अमला तुरंत सक्रिय होगा और जल्द से जल्द फाल्ट को दूर किया जाएगा।
मौसम का सबसे ज्यादा असर बिजली आपूर्ति पर पड़ता है। मई में ही तीन बार जिले में तूफान आने से बिजली लाइनें, ट्रांसफार्मर, खंभे और अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हुए। ऐसी आपात स्थिति में शहर में कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है। टूटे पेड़ों को हटाने और लाइनें दुरुस्त करने में काफी समय लगता है। इसे देखते हुए अब विद्युत निगम के छह उपमंडल कार्यालयों में एक-एक टीम तैनात कर दी गई है, जो रात्रि में भी ड्यूटी देगी। प्रत्येक टीम में तकनीकी कर्मचारी के रूप में कनिष्ठ अभियंता को शामिल किया गया है। निगम के टोल फ्री नंबर 1912 पर उपभोक्ताओं की ओर से रात को शिकायत दर्ज करते ही नियंत्रण कक्ष में तैनात उपमंडल अधिकारी संज्ञान लेगा और संबंधित डिवीजन की टीम को निर्देश देगा। इसके बाद व्यवस्था बहाल होने पर उच्च अधिकारियों को सूचित करेगा।
---------
विद्युत सदन के कंट्रोल रूम में एक उपमंडल अधिकारी की विशेष तौर पर रात्रि ड्यूटी लगाई गई है। यह अधिकारी कंट्रोल रूम में ही रात्रि ठहराव करेगा। किसी भी आपात स्थिति में निगम की टीम अलर्ट रहेगी और तुरंत कार्रवाई की जाएगी। ब्रेकडाउन या फाल्ट संबंधी प्रत्येक सूचना पर हम खुद भी रिपोर्ट लेंगे।
विज्ञापन
-- धर्मवीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, सिटी डिवीजन, उत्तर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, करनाल।