फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Proclamation to leave the village, supported by six villages

गांव छोड़ने के लिए मुनादी, छह गांवों ने किया समर्थन

Fri, 17 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Fri, 17 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Proclamation to leave the village, supported by six villages
मक्खियों से परेशानी - फोटो : अमर उजाला

करनाल के गांव रसूलपुर में मक्खियों से परेशान ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार रात को गांव छोड़ने को लेकर चौकीदार से मुनादी कराई। मुनादी में सुबह गांव से पूरे सामान के साथ गांव छोड़ने का ऐलान किया गया। उधर, इसको लेकर दिनभर रणनीति तैयार की। इसके अलावा, मक्खियों से परेशान आसपास के छह और गांवों की पंचायत ने रसूलपुर के ग्रामीणों का समर्थन किया है। सात गांवों के सरपंचों ने गांव में बैठक करके आगामी रणनीति तैयार की। गांव के सरपंच ने बताया कि ग्रामीण सुबह घर के सामान के साथ गांव छोड़ देंगे। इसमें पलंग, आट्टा व अन्य सामान होगा। उधर, ग्रामीणों की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट हो गया है और देर रात तक ग्रामीणों को मनाने का दौर चलता रहा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गांव रसूलपुर कलां में तीन पॉल्ट्री फार्मों के कारण पिछले तीन साल से मक्खियों का प्रकोप है। ग्रामीण इस समस्या को लेकर नेताओं से लेकर अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं, पर समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। दो दिन पहले ग्रामीणों ने समस्या से आहत होकर गांव छोड़ने की चेतावनी दी थी। इसको लेकर गुरुवार को गांव रसूलपुर कलां के सरपंच रामेश्वर दास के घर पर आसपास के छह और गांवों के सरपंचों की बैठक हुई। बैठक में गांव डबरकी के सरपंच पूर्णचंद, चुंडीपुर के जसवंत, सुभरी के धर्म सिंह, खेड़ा के धर्मेंद्र व मोहिदिनपुर के राम सिंह और रसूलपुर खुर्द के सतबीर ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


सभी सरपंचों ने बताया कि पॉल्ट्री फार्मों के कारण उनके गांवों में भी यह समस्या है और मक्खियों ने जीना दुश्वार कर रखा है। करीब एक घंटे तक चली बैठक में रसूलपुर के सरपंच ने मक्खियों के छुटकारे के लिए अन्य पंचायतों से समर्थन मांगा, तो सभी सर्वसम्मति से गांव का समर्थन किया और उनके आंदोलन में हिस्सा लेने की बात कही। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि शुक्रवार को सभी गांवों में मुनादी कराई जाएगी। रसूलपुर में रात को बाकायदा मुनादी कराई गई और सुबह गांव से चलने का समय भी तय किया गया। वहीं, ग्रामीणों की चेतावनी पर प्रशासन के गुप्तचर व सिविल के कर्मचारी गांव में तैयारियों को लेकर घूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
हालात ऐसे हैं कि गांव में जी नहीं सकते हैं, इसलिए और कोई चारा नहीं बचा है। गांव छोड़ने को लेकर मुनादी करा दी है। सुबह गांव के लोग अपने सामान व बच्चों के साथ सीएम कैंप ऑफिस में डेरा डालेंगे। वहां से तब तक नहीं उठेंगे, जब तक गांव से मक्खियां नहीं चली जातीं। गांव में या तो मक्खियां रहेंगी या फिर ग्रामीण। पूरा गांव इस मामले में एकजुट है। छह और पंचायतों ने समर्थन दिया है।

- रामेश्वरदास, सरपंच, रसूलपुर कलां।

सीएम रसूलपुर में चाय पीएं तो देंगे एक लाख इनाम : जयहिंद
करनाल। गांव रसूलपुर में मक्खियों की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने सीएम पर निशाना साधा है। जयहिंद ने कहा कि अगर सीएम मनोहर लाल इस गांव में एक कप चाय का पीएं तो वे सरकार के खाते में एक लाख रुपये बतौर इनाम जमा कराएंगे। जयहिंद ने ग्रामीणों को सांसद अश्वनी चोपड़ा और विधायक का सामाजिक बहिष्कार किए जाने की अपील की कि इस मामले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गांव के साथ हैं और उनके प्रदर्शन व धरने में शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed