फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Procession of Multan Jyot Festival on August 1

Karnal News: मुल्तान ज्योत महोत्सव की शोभायात्रा एक अगस्त को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
Procession of Multan Jyot Festival on August 1
तरावड़ी। महावीर मंदिर में रविवार को मुल्तान ज्योत सभा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें ज्योत महोत्सव की तैयारी के लिए लोगों ने विचार रखे। सभी ने इस पारंपरिक त्योहार को धूमधाम से मनाने पर चर्चा की। एक अगस्त को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। तरावड़ी शहर से हर वर्ष मुल्तान ज्योत महोत्सव पर एक भव्य ज्योत लेकर हरिद्वार मां गंगा के पवित्र जल में प्रवाहित किए जाने की परंपरा दो अगस्त को निभाई जाएगी। उससे एक दिन पहले शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी मुल्तान ज्योत सभा तरावड़ी के बैनर तले महोत्सव के मौके पर इस बार भव्य मुल्तान ज्योत बनाई जाएगी। मौके पर लक्ष्मण सेठी, देवेंद्र कामरा, मुकेश सचदेवा, पार्षद सुरेंद्र खुराना, संदीप पाहुजा, सतपाल सचदेवा, गणेश खन्ना, सन्नी सचदेवा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed