फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Problem solved, thank you CM sir

Karnal News: हो गया समस्या का समाधान, सीएम साहब आपका धन्यवाद

Sat, 30 Nov 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 30 Nov 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Problem solved, thank you CM sir
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को करनाल सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के उपायुक्त व अन्य अफसरों से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के दौरान समाधान शिविरों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि शिविरों में आने वाली शिकायतों का शत प्रतिशत समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने सर्दी के मौसम को देखते हुए शिविरों के समय में भी परिवर्तन किया है।

उपायुक्त उत्तम सिंह ने सीएम की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के हवाले से बताया कि सरकार के निर्देश के अनुसार समाधान शिविरों का समय अब सभी कार्य दिवसों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा, पहले ये समय सुबह नौ से 11 बजे तक था।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में निर्देश दिए हैं कि समाधान शिविरों में अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो और जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि परिवार पहचान पत्र को हरियाणा सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया है। पात्र व्यक्तियों को अब ऑनलाइन ही योजना का लाभ घर बैठे मिल रहा है। इसलिए परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं जैसे आय, जाति, रिहायशी प्रमाण पत्र, राशन कार्ड बनवाने के अलावा वृद्धावस्था पेंशन भत्ता सहित अन्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का तत्परता से समाधान हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो समस्याएं मुख्यालय चंडीगढ़ से संबंधित हैं, उन्हें हाईलाइट करके मुख्यमंत्री कार्यालय भेजें ताकि उनका समाधान करवाया जा सके। ऐसी समस्याएं जिन्हें रद्द कर दिया जाता है, उनके रद्द होने का कारण जरूर जांचे ताकि इन समस्याओं पर भी संज्ञान लिया जा सके। वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े मुख्य सचिव विवेक जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद ही समाधान शिविरों में शिकायत समाधान की मानीटरिंग करते हैं, वह कभी भी बात कर सकते हैं, इसलिए शिविरों में टीवी स्क्रीन व माइक की व्यवस्था जरूर की जाए। समाधान शिविरों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार कराने के भी निर्देश दिए।

करनाल के फरियादियों से की सीधी बात: वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के दौरान नगर निगम करनाल में आयोजित समाधान शिविर में समस्या के निराकरण के लिए आए लोगों से सीधा संवाद भी किया। करनाल के निखिल व गौरव से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने समस्याओं के बारे में पूछा। दोनों ने बताया कि उनकी समस्या प्रॉपर्टी आईडी को लेकर थी, जिसका समाधान कर दिया गया है।

दोनों फरियादियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि करनाल नगर निगम में 22 अक्तूबर से अब तक कुल 176 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें से 147 का समाधान किया जा चुका है, जबकि 29 का निश्चित समयावधि में समाधान कर दिया जाएगा।

शिविरों में आईं 41 में से 32 शिकायतों का समाधान: करनाल। समाधान शिविरों में शुक्रवार को कुल 41 शिकायतें आई, जिनमें से 32 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष नौ शिकायतों को सप्ताहभर के अंदर निस्तारित करने के निर्देश के साथ संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है।

शुक्रवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान शिविर में 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें तीन शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

इसके अलावा उपमंडल इंद्री में क्रिड से संबंधित पांच, घरौंडा उपमंडल में तीन शिकायतें प्राप्त हुई जिनका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। उपमंडल असंध व नीलोखेड़ी में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।


नगर निगम करनाल के कार्यालय में 11 शिकायत प्राप्त हुई, जिनमें से नौ शिकायतों का समाधान कर दिया गया और दो शिकायतें अभी लंबित है। जिनका समाधान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। घरौंडा नगर पालिका कार्यालय में तीन, असंध नगर पालिका में आठ और निसिंग नगर पालिका में एक शिकायत प्राप्त हुई जिसका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं नगर पालिका नीलोखेड़ी, तरावड़ी व इंद्री कार्यालय में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed