फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Problem increased due to removal of temporary bridge of Magnification Canal

Karnal News: आवर्धन नहर का अस्थाई पुल हटाने से बढ़ी समस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Problem increased due to removal of temporary bridge of Magnification Canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंजपुरा। आवर्धन नहर पर सुभरी गांव के पास बनाए गए अस्थाई पुल को हटाए जाने से आमजन के लिए गंभीर समस्या बन गई है। जिस कारण दर्जनों गांवों का आवागमन बंद हो गया है। ग्रामीणों को दूर-दराज के गांवों से होकर करनाल आना पड़ रहा है।

इस समस्या को लेकर आसपास के कई गांवों के लोगों ने बुधवार को नहर पर जाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। गौरतलब है कि बीते एक वर्ष से अधिक समय से आवर्धन नहर के विस्तारीकरण का कार्य जारी है। दशकों पहले नहर पर बनाए गए जर्जर पुलों को तोड़कर उनके स्थान पर नए पुल बनाए जा रहे हैं। जब तक इन पुलों का निर्माण नहीं हो जाता तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर अस्थाई पुल बनाए गए थे ताकि लोगों को आवागमन में दिक्कत ना रहे।
विज्ञापन

अब ठेकेदार की ओर से सुभरी वह कलवेहड़ी के पास नहर पर बनाए गए स्थाई पुल को हटाए जाने से दर्जनों गांव के लोगों का करनाल में आवागमन बंद हो गया। करीब 15 किलोमीटर दूर का रास्ता तय कर लोगों को करनाल आना पड़ रहा है। जिससे अधिक समय लग रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व सरकार से दोबारा अस्थाई पुल बनाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed