{"_id":"64790fa5f0ecf8df04029814","slug":"probiotic-curd-will-increase-immunity-by-reducing-stress-depression-and-obesity-karnal-news-c-18-knl1031-138011-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: डबल डेकर टूरिस्ट बस में लगी आग, 35 यात्रियों की बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: डबल डेकर टूरिस्ट बस में लगी आग, 35 यात्रियों की बची जान
विज्ञापन
डबल डेकर टूरिस्ट बस में लगी आग, 35 यात्रियों की बची जान
- फोटो : डबल डेकर टूरिस्ट बस में लगी आग, 35 यात्रियों की बची जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चालक और परिचालक ने यात्रियों को खिड़कियों से निकाला बाहर, बस जलकर राख
- टायर फटने से निकली चिंगारी से हुआ हादसा, दिल्ली से जम्मू जा रहे थे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी
मधुबन (करनाल)। मधुबन थाना क्षेत्र के गांव दहा के पास नेशनल हाईवे पर एक डबल डेकर टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। जिससे बस में सवार 35 यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस चालक ने समझदारी दिखाते हुए आनन फानन बस रोक दी और परिचालक के साथ मिलकर सभी यात्रियों को खिड़कियों से बाहर निकाला। जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। हादसा टायर फटने के कारण हुआ। टायर फटने से चिंगारी उठी और उससे बस में आग लग गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां व मधुबन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया मगर जब तक आग बुझाई बस जलकर राख हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से जम्मू की तरफ जा रही थी।
बस में ही जल गए बैग
बस में आग लगने के बाद खिड़कियों के रास्ते यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस दौरान कई यात्री अपना सामान नहीं उठा सके। जिससे उनके बैग बस के भीतर ही जलकर राख हो गए। यात्रियों ने बताया कि वे जम्मू के रहने वाले हैं और दिल्ली से जम्मू जा रहे थे। अल सुबह करीब तीन बजे बस में आग लग गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
वीरवार अलसुबह हाईवे पर गांव दहा के सामने एक टूरिस्ट बस में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस में रखा कुछ सामान जल गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- तरसेम सिंह, प्रभारी, मधुबन थाना