{"_id":"6acb32f0c4ba34f84c0919bf","slug":"priyanka-dies-after-giving-birth-to-a-baby-girl-at-karnal-district-civil-hospital-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल: जिला नागरिक अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद प्रियंका की मौत, गलत खून चढ़ाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: जिला नागरिक अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद प्रियंका की मौत, गलत खून चढ़ाने का आरोप
Sun, 11 Oct 2026 12:25 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:25 PM IST
सार
परिजनों का कहना है कि बच्ची को जन्म देने के बाद प्रियंका की तबीयत बिगड़ने लगी थी। खून चढ़ाने के बाद उसकी हालत लगातार खराब होती चली गई।
विज्ञापन
पीड़ित परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
जिला नागरिक अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद 24 वर्षीय प्रियंका की रविवार सुबह मौत हो गई। प्रियंका की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही बरतने और गलत खून चढ़ाने के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि खून की कमी होने पर प्रियंका को खून चढ़ाया गया था, लेकिन इसके बाद से ही उसकी हालत बिगड़ती चली गई। रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रियंका की मौत के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की। परिजनों का कहना है कि बच्ची को जन्म देने के बाद प्रियंका की तबीयत बिगड़ने लगी थी। खून चढ़ाने के बाद उसकी हालत लगातार खराब होती चली गई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की जान के साथ लापरवाही बरती गई। उनका कहना है कि प्रियंका को खून की कमी होने के कारण खून चढ़ाया गया था, लेकिन इसके बाद उसकी हालत में सुधार होने के बजाय लगातार गिरावट आती गई। रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। प्रियंका की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन