फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   private hospital

प्राइवेट अस्पतालों में महंगे ऑपरेशन से मिलेगा छुटकारा

Sat, 21 Dec 2013 11:52 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Sat, 21 Dec 2013 11:52 PM IST
विज्ञापन
private hospital
कैथल में इंदिरा गांधी मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल में अब दूरबीन से ऑपरेशन होंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 40 लाख रुपये की मशीन उपलब्ध करवा दी है। शीघ्र ही ऑपरेशन शुरू कर दिए जाएंगे। दूरबीन से ऑपरेशन होने का मरीजों को काफी फायदा होगा। इससे मरीज सामान्य ऑपरेशन के मुकाबले शीघ्र स्वस्थ हो सकेगा। वहीं ऑपरेशन में चीरा-फाड़ी से भी मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ से भिजवाई गई मशीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से झज्जर के बहादुरगढ़ अस्पताल के लिए यह मशीन खरीदी गई थी, लेकिन वहां इसका प्रयोग न होने के कारण इसे कैथल भिजवा दिया गया है। कैथल में कई सालों से दूरबीन से ऑपरेशन करने की इस मशीन की मांग की जा रही थी। जो अब उपलब्ध हो पाई है।
विज्ञापन


ज्यादा चीर-फाड़ नहीं करनी पड़ेगी
इस मशीन की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। जिसकी सहायता से पित्ते की पत्थरी सहित कई अन्य बीमारियों के ऑपरेशन किए जा सकेंगे। सामान्य ऑपरेशन के मुकाबले इस मशीन में एक टीवी स्क्रीन उपलब्ध है। जिसमें देखकर डॉक्टर दूरबीन की सहायता से औजारों के साथ ऑपरेशन कर सकेंगे। इसमें चीर-फाड़ की बजाए छोटे छेद किए जाएंगे। सामान्य ऑपरेशन में जहां मरीज को ठीक होने में चार से पांच दिन का समय लगता है। दूरबीन से होने वाले ऑपरेशन में मरीज अगले दिन आराम से बैठ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed