फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Prisoners beat up prisoner, tried to strangle him to death

Karnal News: बंदियों ने कैदी से की मारपीट, गला दबाकर मारने का प्रयास

Mon, 27 Feb 2023 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 27 Feb 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Prisoners beat up prisoner, tried to strangle him to death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एक दिन पहले रेलूराम हत्याकांड में बंद सोनिया ने महिला बंदी को पीटा था। इसके बाद एक बार फिर 24 पांच बंदियों ने एक कैदी का कपड़े से गला दबाकर मारने का प्रयास किया मगर सूचना मिलते ही जेल प्रशासन ने उसकी जान बचा ली। इसके बाद मामला दर्ज कराया गया है।
पानीपत निवासी अर्जुन हत्या में दोषी साबित होने के बाद जिला जेल में 20 साल की सजा काट रहा है। उसकी बैरक नंबर 8 ए में गिनती है। इसी में मित्रपाल, राजेंद्र, गौरव, जसबीर, अमरजीत हत्या और एनडीपीएस के मामले में बंद हैं। 24 फरवरी की शाम 7:30 बजे मामूली बात को लेकर कैदी अर्जुन की बंदियों के साथ कहासुनी हो गई। जिसके बाद पांच बंदियों ने उसकी लात-घुसों से पिटाई कर दी और कपड़े से गला दबाकर मारने की कोशिश की। शोर मचाने पर हवलदार मौके पर पहुंचा और कैदी को बचाया। मारपीट में कैदी चोटिल हो गया। कैदी अर्जुन ने जिला कारागार में बंदियों से जान का खतरा बताया है। कैदी का आरोप है कि जेल में उसकी हत्या की जा सकती है।
विज्ञापन


रेलूराम हत्याकांड की दोषी सोनिया की बैरक बदली
हिसार के चर्चित रेलूराम हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रही सोनिया ने शिव लोक कॉलोनी की रहने वाली नरेंद्र कौर को पीटा था। महिला बंदी ने सोनिया से जान का खतरा बताते हुए जेल प्रशासन से शिकायत की थी। जिसके बाद रामनगर थाने में मामला दर्ज किया गया। जेल प्रशासन सोनिया की बैरक बदल दी है। अब उसे दूसरी बैरक में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जेल अधीक्षक अमित कुमार का कहना है कि मामूली बात को लेकर कैदी-बंदियों में झगड़ा हो गया था। जेल में सख्ती की गई है। सोनिया को दूसरी बैरक में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed