फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Prisoner dies under suspicious circumstances in district jail

जिला जेल में बंदी की संग्दिध परिस्थितियों में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Prisoner dies under suspicious circumstances in district jail
50: जेल में संदिग्ध परिस्थिति में हुइ्र युवक की मौत में बाद पोस्ट मोर्टम हाउस पर बाहर बेहाल पड़ी मृ?
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला जेल में एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। परिजन का गुस्सा देख कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव गृह में भारी पुलिस बल तैनात रहा। डीएसपी मुकेश ने परिजनों को मामले की गहनता से जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद डॉक्टरों के बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया।
परिवार के सदस्य ईश्वर ने बताया कि 2019 में खेड़ी मान सिंह निवासी रजत (23) का झगड़ा गांव में ही पड़ोसी के साथ हुआ था। इस मामले में रजत जमानत पर था। वह कोर्ट में तारीख पर नहीं जा रहा था, इसलिए उन्होंने रजत और उसके भाई को वकील के माध्यम से दो जुलाई को कोर्ट में पेश किया और वहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार रात आठ बजे उन्हें सूचना दी गई की रजत की मौत हो गई है। उसका शव कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रखा गया है। रजत के परिजन वहां पहुंचे और मौत का कारण पूछा, लेकिन किसी ने कारण नहीं बताया। पता चला कि कई घंटे पहले ही रजत की मौत हो चुकी थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें रात को इसकी जानकारी दी। जब रजत को कोर्ट में पेश किया था तब वह बिल्कुल ठीक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 माह के बच्चे के सिर से उठा पिता का साया
रजत की दो साल पहले शादी हुई थी। उसका 10 महीने का बेटा है। जिसके सिर से पिता का साया उठ गया। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रजत की पत्नी और अन्य परिजन बिलखते रहे।

डॉक्टरों के बोर्ड से रजत के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। उसके बाद ही कार्रवाई होगी।
मुकेश कुमार, डीएसपी, हेड क्वार्टर करनाल
दो जुलाई को रजत जेल में आया था। सोमवार शाम को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई तो उसका जेल के डॉक्टर से चेकअप कराया गया था। इसके बाद उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
अमित कुमार, जिला जेल अधीक्षक, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed