फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Principal resigns, staff and students protest

Karnal News: प्रधानाचार्या ने दिया इस्तीफा, स्टाफ व छात्राओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 27 Sep 2025 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 27 Sep 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Principal resigns, staff and students protest
123...निसिंग माता सुंदरी खालसा कन्या महाविद्यालय में नारेबाजी करती छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। माता सुंदरी खालसा कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को स्टाफ और छात्राओं ने प्रधानाचार्य के पक्ष में प्रबंधन कमेटी के खिलाफ प्रदर्शन किया। नारेबाजी की। बताया गया कि हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन जगदीश सिंह झिंड़ा की 12 सितंबर को निरीक्षण के दौरान दस्तावेज की जांच के दौरान प्रधानाचार्या सतवंत कौर मान और हेड कोषाध्यक्ष दलजीत कौर ने इस्तीफा दे दिया था। हालांकि अभी त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया गया है।
छात्राओं का आरोप था कि कमेटी ने महाविद्यालय की मुख्य कोषाध्यक्ष दलजीत कौर के पर्स की तलाशी ली, जिससे हताश होकर महिला कोषाध्यक्ष ने त्यागपत्र दिया। कॉलेज में 26 सितंबर को मैनेजमेंट कमेटी ने नए प्रधानाचार्या को भेज दिया जिसके विरोध में स्टाफ सदस्यों व छात्राओं ने धरना दिया। प्रधानाचार्या सतवंत कौर मान ने बताया कि 12 सितंबर को वह अंदर बैठी थी और आज भी अंदर बैठी हैं। ये मामला क्या है कुछ पता नहीं।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद पनपा विवाद
अमृतपाल बुगा, हर्षदीप सिंह, बलजीत सिंह, दिलबाग सिंह, जोधवीर सिंह व गुरनाम सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य सतवंत कौर मान महाविद्यालय में ईमानदारी से कार्य कर रही थीं। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष के निरीक्षण के बाद यह विवाद पनपा है। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य कार्यालय गुरुद्वारा छटी बादशाही कुरुक्षेत्र से सतपाल सिंह कॉलेज पहुंचे और महाविद्यालय स्टाफ सदस्यों व छात्राओं को आश्वासन दिया कि मामले को जल्द ही हल करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधानाचार्य के विरोध में भी आईं छात्राएं
महाविद्यालय की 50 प्रतिशत छात्राओं ने प्रधानाचार्या सतवंत कौर को न हटाने की मांग की। हालांकि 50 प्रतिशत छात्राओं ने प्रधानाचार्या को हटाने की मांग उठाई। उनका आरोप है कि महाविद्यालय प्रशासन छात्राओं से अतिरिक्त शुल्क वसूल रहा है। मोबाइल फोन लाने पर दो हजार रुपये, लेट फीस सहित अन्य जुर्माने लगाए जा रहे हैं। गरीब परिवारों के छात्राएं जुर्माना देने में असमर्थ हैं। शौचालयों की हालत खराब है। कंप्यूटर और लैब के उपकरण खराब हैं।





हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 12 सदस्य के साथ निसिंग महाविद्यालय में 12 सितंबर को निरीक्षण करने पहुंचे थे। जांच की तो प्रधानाचार्या ने त्यागपत्र दे दिया। उनसे त्यागपत्र मांगा ही नहीं गया था। कमेटी का लक्ष्य है कि गुरु घरों में व्यवस्था ठीक-ठाक रहे। विद्यार्थियों को परेशानी न हो। खामियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - जगदीश झिंड़ा, चेयरमैन, हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed