फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Prince is making his name shine in handball, setting an example

Karnal News: प्रिंस हैंडबॉल में चमका रहे हैं नाम, बने मिसाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Prince is making his name shine in handball, setting an example
हैंडबॉल खिलाड़ी प्रिंस
करनाल।
विज्ञापन

हैंडबॉल में कर्णनगरी व प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाने वाला प्रिंस अपनी प्रतिभा के दम पर नाम कमा रहे हैं। कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर वह युवाओं के लिए मिसाल बन गए हैं। प्रिंस का कहना है कि उनका अगला लक्ष्य एशियाई खेल में देश के लिए पदक जीतना है। घरौंडा के बीजना गांव निवासी प्रिंस राणा ने बताया कि वह नेशनल में दो बार प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह हिसार के हैंडबॉल खिलाड़ी अंकित को आदर्श मानते हैं। कोच सोनिया ने उनकी प्रतिभा को तराशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शुरुआत कर्ण स्टेडियम की खेल नर्सरी से की थी। छोटा भाई शुभम भी बेहतर एथलीट है। उसने झारखंड में आयोजित क्राॅस कंट्री में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पिता जोगिंद्र ट्रक ड्राइवर है व मां किरण गृहिणी हैं। संवाद

उपलब्धियां
- शुरुआत में स्कूल की ओर से टीम में खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता।
- खंड स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में टीम को पहला स्थान दिलाने में योगदान रहा।
- राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में तीन बार पदक जीत जिले का नाम रोशन किया।
- हैंडबॉल की राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता में टीम को रजत पदक दिलाने में योगदान रहा।
- खेलो इंडिया यूथ गेम में टीम की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन कर रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed