{"_id":"66fc99bfc8a7fe9ca10256f7","slug":"prices-of-vegetables-are-sky-high-onion-is-shedding-tears-karnal-news-c-18-knl1008-489496-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सब्जियों के दाम आसमान पर, आंसू निकाल रहा प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सब्जियों के दाम आसमान पर, आंसू निकाल रहा प्याज
विज्ञापन
- बिगड़ा किचन का जायका, दिवाली तक स्थानीय सब्जी मंडी में आने से मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। 15 दिनों में इनकी कीमत डेढ़ गुना तक पहुंच गई है। प्याज ने तो लोगों के आंसू निकाल दिए हैं। टमाटर की कीमत भी बढ़ गई है। सब्जियों के साथ ही फल भी मध्यम वर्ग की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। जिससे आम आदमी की जेब पर वित्तीय भार बढ़ गया है।
टमाटर जहां 30 से 40 रुपए किलो के हिसाब से मिलते थे अब ये 60 से 80 रुपए प्रति किलो तक बिक रहे हैं। बाजार में कोई भी सब्जी 50 रुपये प्रति किलो से कम नहीं है। प्याज, नींबू व टमाटर के भाव बढ़ने से दोपहर व रात के भोजन से सलाद गायब होता जा रहा है। आलू के दाम भी अब 40 से 60 रुपए प्रति किलो हो गए हैं जो पहले 20 से 30 रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिल रहे थे। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि बारिश से फसल खराब होने और मांग की अपेक्षा आपूर्ति में कमी के चलते सब्जियों के भाव बढ़ रहे हैं। सब्जी विक्रेता संतोष ने बताया कि मंडी में सब्जियों की आवक कम हो गई है। इससे पहले यमुना बेल्ट से स्थानीय सब्जी की अच्छी आवक हो रही थी लेकिन अब पहले से आवक कम है।
फलों के दाम भी बढ़े
सब्जियों के साथ-साथ फलों में सेब और केले के दाम में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 60 रुपये दर्जन बिकने वाला केला अब 80 से 100 रुपए प्रति दर्जन बिक रहा है। वहीं सेब 100 रुपए से बढ़कर 150 से 220 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। पपीते के दाम में भी बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन
मंडी में सब्जियों के दाम
सब्जी दाम (प्रति किलो)
गोभी
100
मटर
160
लोकी 40 से 50
आलू
40 से 50
प्याज 70 से 80
टमाटर 70 से 80
बैंगन
60
शिमला मिर्च 120
लहसुन
400
फलों के दाम
सेब
150 से 220
केले
70 से 80
संतरा 80 से 100
आढ़ती प्रधान दिलीप कुमार ने बताया कि स्थानीय सब्जी दिवाली तक मंडी में आएगी इसके बाद ही लोगों को कुछ राहत मिलेगी। अभी प्याज नासिक से आ रहा है, टमाटर हिमाचल से आ रहा है लोकल टमाटर कम है। तोरी, करेला, गोभी यूपी से आ रही है।