फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Price of nano urea reduced by Rs 15, now bottle will be available for Rs 225

Haryana: नैनो यूरिया की कीमत 15 रुपये घटी, अब 225 रुपये में मिलेगी 500ml की बोतल

Fri, 18 Nov 2022 06:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो देव शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
देव शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Nov 2022 06:05 PM IST
सार

इफको ने किसानों तक और अधिक पहुंच बनाने के लिए यह कदम उठाया है। इफको बिक्री केंद्रों पर स्प्रेयर भी रखवाए गए हैं। फसलों में स्प्रे के लिए किसान इन्हें निशुल्क ले सकेंगे। 

विज्ञापन
Price of nano urea reduced by Rs 15, now bottle will be available for Rs 225
सांकेतिक तस्वीर। नैनो यूरिया का छिड़काव करता किसान। - फोटो : social media

विस्तार

इफको नैनो यूरिया की लगातार मांग बढ़ रही है। खरीफ सीजन में कुल पारंपरिक यूरिया की हरियाणा में 10 लाख बैग की जरूरत को देखते हुए नैनो यूरिया पांच लाख बोतल की बिक्री पर पहुंच गई है। इससे उत्साहित इफको ने किसानों तक और अधिक पहुंच बनाने के लिए नैनो यूरिया तरल के रेट में 15 रुपये प्रति बोतल (500 मिली) कम कर दिए हैं।

विज्ञापन


अब ये नैनो यूरिया 240 रुपये प्रति बोतल के बजाय किसानों को 225 रुपये प्रति बोतल मिलेगी। इसके साथ-साथ सभी नैनो यूरिया बिक्री केंद्रों पर स्प्रेयर उपलब्ध करा दिए गए हैं जो किसानों को नैनो यूरिया के खेतों में स्प्रे के लिए निशुल्क मिलेंगे।
विज्ञापन


हरियाणा के राज्य विपणन प्रबंधक (इफको) डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने बताया कि इसी माह इफको का स्थापना दिवस मनाया गया। इसी दिन पारंपरिक यूरिया व नैनो यूरिया की बिक्री व किसानों की पसंद पर भी मंथन किया गया था। उन्होंने बताया कि दानेदार यूरिया के एक दाने में 55000 सूक्ष्म कण होते हैं, जो पौधे की जड़ों, तनों, पत्तों आदि के माध्यम से पौधे के अंदर जाकर अपना असर दिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां तक नैनो यूरिया की बात है, रबी का सीजन शुरू हो चुका है। गेहूं की बुवाई शुरू हो गई है। गेहूं में शुरुआत में तो दानेदार यूरिया की पहली खुराक ही दी जाती है, नैनो यूरिया का काम तो तब शुरू होता है, जब पौधा उग आता है और उसमें पत्ते बन जाते हैं। नैनो यूरिया तरल की बिक्री के उत्साहजनक परिणाम रहे हैं।

अब तक छह लाख बोतल की बिक्री हुई है। खरीफ फसलों में औसतन कुल यूरिया की मांग 10 लाख बैग होती हैं, जिसमें इस बार पांच लाख बोतल नैनो यूरिया की बिक्री हुई है। ये पांच लाख बोतल, पारंपरिक दानेदार यूरिया के पांच लाख बैग के बराबर हैं। जो एक लाख बोतल अन्य बिक्री हुए है, वह रबि फसलों की है। रबि की प्रमुख फसल गेहूं, आलू और सरसों हैं।

जिसकी बुवाई शुरू हो चुकी है। इफको के जितने भी विक्रय केंद्र, सहकारी समितियां आदि हैं, उन सभी पर स्प्रेयर उपलब्ध करा दिए गए हैं। जो स्प्रे के लिए किसानों को निशुल्क उपलब्ध होंगे। किसान केंद्रों से इन्हें ले जाकर खेतों में स्प्रे करने के बाद वापस कर दें।


इफको के स्थापना दिवस पर ही किसानों में नैनो यूरिया की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए 15 रुपये प्रति बोतल कीमत घटाने का फैसला लिया है। इसलिए अब नैनो यूरिया की एक बोतल 240 रुपये की बजाय 225 रुपये में मिलेगी। ये बिना सरकारी सब्सिडी की कीमत है, जिससे केंद्र सरकार की बहुत बड़ी मुद्रा की बचत होती है। विदेशों में आश्रय भी कम होगा, क्योंकि ये पूर्ण स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। पुराने स्टॉक जिस पर भले ही 240 रुपये का भाव अंकित हो उसे भी घटी दर पर ही किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। - डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, राज्य प्रबंधक (विपणन) इफको हरियाणा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed