फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pressure pipe of Pathankot Express broke, accident averted

Karnal News: पठानकोट एक्सप्रेस का टूटा प्रेशर पाइप, हादसा बचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Pressure pipe of Pathankot Express broke, accident averted
एक घंटे तक रेल यातायात बाधित, दिल्ली से अंबाला की ओर जा रही थी यात्रियों से भरी ट्रेन
विज्ञापन

- करनाल से पहले बजीदा जाटान स्टेशन के पास थमे पहिए
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर बजीदा जाटान के पास सोमवार सुबह पौने 10 बजे पठानकोट एक्सप्रेस के चौथे डिब्बे का प्रेशर पाइप टूट गया जिससे ट्रेन रुक गई। गनीमत रही कि इस दौरान बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि ट्रेन के रुकने की वजह से इस रूट पर सभी ट्रेनों का एक घंटे का परिचालन प्रभावित हो गया। रेलवे की इंजीनियरिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रेशर पाइप को रिपेयर किया। इसके बाद ट्रेन को करनाल की ओर रवाना किया गया। इस ट्रेन को सुबह 09:42 बजे करनाल स्टेशन पहुंचना था, लेकिन ये 10:36 बजे पहुंच पाई।
ट्रेन नंबर 22429 पठानकोट एक्सप्रेस रोजाना दिल्ली से पठानकोट तक आवागमन करती है। इसका दिल्ली जंक्शन से चलने का समय सुबह 08:15 बजे का है। ये ट्रेन पानीपत के बाद करनाल स्टेशन पर रुकते हुए कुरुक्षेत्र, अंबाला, सरहिंद, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, बाटला, गुरुदासपुर, दीनानगर के बाद पठानकोट शाम को 06:49 बजे पहुंचती है। इसका करनाल रुकने का समय सुबह पौने दस बजे का है। बजीदा जाटान स्टेशन करनाल शहर के स्टेशन से थोड़ा आगे दिल्ली रेलमार्ग की तरफ है।
विज्ञापन

ट्रेन के एक घंटे तक रुकने की वजह से इसी ट्रैक पर पीछे से आ रही ट्रेनें भी लेट हुईं। इनमें नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल, कुरुक्षेत्र खजुराहो एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल रहीं। इसका खामियाजा रेल यात्रियों को भुगतना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी नौकरीपेशा वाले दैनिक यात्रियों को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed