फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Preparations begin for state level Sikh conference

Karnal News: राज्यस्तरीय सिख सम्मेलन की तैयारी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 07:37 AM IST
विज्ञापन
Preparations begin for state level Sikh conference
आठ सितंबर को करनाल में होगा आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। सिख समाज का राज्यस्तरीय सम्मेलन आठ सितंबर को करनाल में आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारियां की जा रही हैं। बुधवार को प्रबुद्ध सिखों ने तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से मिलकर आमंत्रित किया। इस मौके पर जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने वीडियो संदेश जारी कर हरियाणा के हर सिख परिवार से इस महासम्मेलन में शामिल होने की अपील की है।
इंटरनेशनल सिख फोरम के महासचिव प्रीतपाल सिंह पन्नु ने जत्थेदार हरप्रीत सिंह से फ़ोन पर बात कर उन्हें हरियाणा के सिखों के जज़्बातों से अवगत कराया और उनसे मार्गदर्शन मांगा। पन्नु ने कहा कि वह निरंतर इस पूरे अभियान के संयोजन का हिस्सा हैं व शीघ्र वापस आकर इस महाअभियान को तेजी देंगे। उन्होंने प्रमुख मांगों का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा में 15-20 विधान सभा सीटों में सिख बड़ी गिनती में हैं, आने वाले विधान सभा चुनावों में यहां से सिख उम्मीदवार उतारे जाएं।
विज्ञापन

यदि कोई सीट रिजर्व हो तो ऐसी सीट पर रिजर्व सिख जैसे मजहबी, रविदासिया, शिक्लीघर आदि को टिकट दी जाए। अगली लोकसभा में सिख समुदाय के दो प्रतिनिधियों को टिकट मिले व राज्य सभा में भी हरियाणा के सिख समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सिख धर्म, गुरु साहिबान, सिख कौम के बारे गलत प्रचार करने व सिखों को लक्ष्य बनाकर व गलत शब्द इस्तेमाल कर हमला करने पर सख़्त कार्रवाई करने के लिए हर जिले में एसआईटी का गठन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed