फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pregnant women in JD of malnutrition due to changing diet

बदलते खानपान से कुपोषण की जद में गर्भवती महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women in JD of malnutrition due to changing diet
अनुज शर्मा
विज्ञापन

करनाल। बदलती जीवनशैली और बदलते खानपान से गर्भवती महिलाएं कुपोषण का शिकार हो रही हैं। हालात ऐसे हैं कि अस्पतालों में नार्मल डिलीवरी के साथ सिजेरियन डिलीवरी के केस बढ़ते जा रहे हैं। नवजात भी कुपोषण का शिकार हो रहे हैं।
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के प्रसूति विभाग में हुई डिलीवरी पर नजर डालें तो जनवरी से अक्तूबर 2022 तक 10 माह में कुल 6232 गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी हुई। इनमें से 2720 गर्भवती महिलाएं कुपोषण का शिकार मिलीं। जिनके शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की भारी कमी थी। ऐसे में इन गर्भवती महिलाओं में खून चढ़ाकर सुरक्षित डिलीवरी करवानी पड़ी।
विज्ञापन

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रिचा ने बताया कि आजकल लड़कियां पौष्टिक आहार को छोड़कर फास्ट फूड व तली हुई चीजें अधिक खा रही हैं। जिससे शादी के बाद उन्हें गर्भ धारण करने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जो महिलाएं गर्भधारण कर लेती हैं उनकी ऐसे खान-पान से शरीर में खून की कमी होने लगती है। रिपोर्ट के अनुसार 100 में से 70 महिलाओं में प्रसव के दौरान खून की कमी मिलती है और इन 70 में से 40 महिलाओं में खून की भारी कमी मिलती है। ऐसे में या तो इन महिलाओं को आयरन के इंजेक्शन लगाने पड़ते हैं या फिर खून चढ़ाना पड़ता है। जिसके बाद ही सुरक्षित डिलीवरी हो पाती है। इस खान-पान के कारण महिलाएं अपने पेट में पल रहे बच्चे को भी नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

लौह तत्वों की अधिकता वाले खाद्य पदार्थ खाएं
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रिचा ने बताया कि विशेषकर गर्भवती महिलाएं एनीमिया को रोकने के लिए लौह तत्व की अधिकता वाले खाद्य पदार्थ विशेष तौर पर अपने आहार में शामिल करें। इनमें साबुत अनाज, बाजरा, अंकुरित दालें, हरी पत्तेदार सब्जियां, मूली, शलगम आदि के पत्ते, मूंगफली, तिल, खजूर, गुड़ व दूध। इसके अलावा फलों एवं सब्जियों में मौजूद विटामिन सी संतरा, मौसमी, नींबू, अमरूद, पपीता, चीकू, अंगूर व आंवला में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है।

कब कितनी हुई नार्मल और सिजेरियन डिलीवरी
माह नार्मल सिजेरियन कुल
जनवरी 397 248 645
फरवरी 380 219 599
मार्च 387 203 590
अप्रैल 299 183 482
मई 340 217 557
जून 372 193 565
जुलाई 401 224 625
अगस्त 466 261 727
सितंबर 475 250 725
अक्तूबर 296 421 717
कुल 3813 2419 6232
जनवरी 2022 से अक्तूबर तक 6232 डिलीवरी हुई हैं। इनमें 3813 सामान्य और 2419 सिजेरियन हैं। बदलती जीवन शैली और बदलते खान-पान के कारण गर्भवती महिलाओं को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। चूंकि 10 माह में 2720 महिलाओं में खून की कमी मिली है। ऐसे में डिलीवरी के दौरान इन महिलाओं को खून चढ़ाना पड़ा। जिसके बाद ही ये नवजात को जन्म दे सकीं।
- डॉ. हिमांशु मदान, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, केसीजीएससी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed