फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Prayers offered in churches on Christmas Day

Karnal News: क्रिसमस डे पर गिरजाघरों में कीं प्रार्थनाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:17 PM IST
विज्ञापन
Prayers offered in churches on Christmas Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। क्रिसमस डे जिलेभर में मनाया गया। यीशू मसीह के अवतरण दिवस पर शहर के मुख्य गिरजाघरों, चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने विश्व शांति के लिए कामना की। समुदाय के लोगों ने मोमबत्ती लेकर प्रभु को याद किया और द चर्च ऑफ एसेंस में प्रार्थना की।
बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में नजर आए। इस दौरान प्रभु यीशू मसीह की जीवन गाथा को डिस्पले के माध्यम से प्रदर्शित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। शहर में मुख्य तीन चर्च हैं जो कि सीएनआई के अंतर्गत आते हैं। इनमें से द चर्च ऑफ एसेंस सबसे प्राचीन है। शहर के सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा के साथ-साथ सुबह के समय क्रिसमस मास हुई।
इस दौरान मसीह धर्मावलंबियों ने माता मरियम की मूर्ति के समक्ष मोमबत्तियां जलाईं और बाइबल की आयतें पढ़ीं। चर्च के पादरियों ने बताया कि क्रिसमस का यह रिवाज है कि प्रियजनों को तोहफा देते हैं।
विज्ञापन

यह तोहफे उस बूढ़े इंसान का प्रतीक है जिसने जीसस को तोहफा, सोना और लोहबान भेंट किया था। क्रिसमस के दिन सजावट में इस्तेमाल किए जाने वाले लाइट और कैंडल हमें यह याद दिलाते हैं कि जीसस क्राइस्ट इस दुनिया के लिए एक रोशनी हैं जो लोगों को राह दिखाते हैं।

25सीटीके06..महाकुंभ के लिए सामना को खाना करते संत व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

25सीटीके06..महाकुंभ के लिए सामना को खाना करते संत व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : jammu

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed