{"_id":"694d8aeaa1504d0dee0219c7","slug":"prayers-offered-in-church-on-christmas-wishing-for-everyones-well-being-karnal-news-c-18-knl1018-809639-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: क्रिसमस पर चर्च में की प्रार्थना, सबकी खुशहाली की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: क्रिसमस पर चर्च में की प्रार्थना, सबकी खुशहाली की दुआ
विज्ञापन
चर्च में रात को मोमबत्ती जलाते श्रद्धालु। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कर्णनगरी में वीरवार को क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने सांता क्लॉज के साथ जमकर मस्ती की। वहीं लोगों ने भी चर्च में मोमबत्ती जलाकर सबके कल्याण की मन्नतें मांगी। रेलवे रोड स्थित चर्च आफ असेंशन में सुबह प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। काफी संख्या में शहर भर से श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और प्रार्थना करते हुए विश्व में सुख-शांति की कामना की। रेलवे रोड के इस चर्च को क्रिसमस के लिए विशेष रूप से सजाया गया। दूधिया लाइटों की रोशनी से सजे चर्च की शोभा देखते ही बन रही थी। प्रार्थना हाॅल को भी अलग से सजाया गया। प्रार्थना सभा के बाद सांता क्लाज भी आया जिसने बच्चों को उपहार बांटे। चर्च में पहुंचे ज्यादातर बच्चे सांता क्लॉज के परिधान में नजर आए।
इस दौरान प्रार्थना सभा के बाद क्वायर संगीत और अन्य धार्मिक कार्यक्रम किए गए। चर्च के फादर नरेंद्र कुमार ने प्रार्थना सभा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को क्रिसमस संदेश दिए। उन्होंने बताया कि प्रभु संसार का उद्धार करने के लिए आए हैं। प्रभु यीशु किसी विशेष व्यक्ति के नहीं हैं सभी के लिए और सभी की मनोकामना पूरी करते हैं। चर्च में पूरा दिन चले कार्यक्रम का देर रात को फादर नरेंद्र कुमार ने प्रार्थना करवा विश्राम दिया गया।
पूरब देश से चले मजूसी तारे से देखो...
द चर्च ऑफ असेंशन में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में सुबह सभी को प्रभु यीशु के जन्मदिन की बधाई दी गई और परमेश्वर के नाम का जयघोष और मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की गई। प्रभु के जन्म पर सभी श्रद्धालुओं ने आया है यीशु आया है, मुक्त ले साथ आया है, पूरब देश से चले मजूसी तारे से देखो तारे से पता यीशु का पाया है गाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनामिका ने झूमो नाचो खुशी से आज यीशु पैदा हुआ, बेथेलहेम की छोटी नगरिया चमका सितारा है, चर्नी में आया यीशु मसीहा दूतों ने गाकर सभी को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन
चर्च में क्यों जलाई जाती है मोमबत्ती
क्रिसमस पर चर्च में मोमबत्ती जलाने से प्रकाश, आशा, प्रार्थना और ईसा मसीह (जगत के प्रकाश) का प्रतीक होता है, जो आध्यात्मिक उत्थान और ईश्वर के साथ जुड़ाव को दर्शाता है। यह ईश्वर की की गई प्रार्थना या किसी संत की मध्यस्थता के लिए एक निरंतर प्रतीक है, जो दुनिया की व्यस्तताओं से अलग होकर एकाग्रता और भक्ति का माहौल बनाता है। घर से लाल ड्रेस पहनकर सांंता बनकर आए बच्चों ने गिफ्ट बांटे और मस्ती की। क्रिसमस पर महिलाओं के लिए वस्त्र, पर्स और अन्य सामग्री के साथ खाने पीने के स्टाॅल लगाए गए जिसमें सभी ने खरीदारी की।