फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Pratap Cricket Academy's team reached the final

Karnal News: प्रताप क्रिकेट अकादमी की टीम फाइनल में पहुंची

Sat, 07 Jun 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 07 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Pratap Cricket Academy's team reached the final
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। जिला एसोसिएशन ऑफ क्रिकेट करनाल की ओर से अंडर 14 जिला अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को सेक्टर नौ के सरकारी क्रिकेट मैदान में हुआ। चौथा मैच प्रताप क्रिकेट अकादमी और आरएस क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। प्रताप क्रिकेट अकादमी की टीम बिना विकेट खोए मैच जीतकर फाइनल में पहुंच गई।
अब सोमवार को राणा बर्ड्स क्रिकेट अकादमी के साथ फाइनल मैच खेला जाएगा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरएस क्रिकेट अकादमी 94 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रताप क्रिकेट अकादमी ने 10 विकेट रहते मैच जीत लिया। प्रताप क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रियांश चौधरी ने पांच विकेट लेकर सामने वाली टीम को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया।
विज्ञापन

वहीं बल्लेबाजी में भी गौरव पंवार ने 34 गेंद का सामना करते हुए 34 रन की शानदार पारी खेली इनका साथ देते हुए प्रियांश चौधरी ने 34 गेंद में 54 रन की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। मैच के अंत में प्रियांश चौधरी को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। कएसोसिएशन के जिला सचिव अजय गुप्ता ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर किया जाता है। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को जिला व राज्य की टीम में खेलने का मौका मिलेगा और एसोसिएशन उस खिलाड़ी पूरा साथ देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed